ऑनलाइन पेमेंट करने वाले हो जाए सावधान! ऐसे नए तरह से बनाया जा रहा ठगी का शिकार, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर चंदौली का एक शॉकिंग वीडियो शेयर किया गया. इसमें किस तरह से एक लड़का नकली फोन पे का इस्तेमाल कर दुकानदार को उल्लू बना रहा हैं, ये दिखाया गया.

चंदौली : भारत में डिजिटल पेमेंट प्लेटफॉर्म की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. हालांकि इन डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल बेहद सावधानी से करना चाहिए. ऐसा इसलिए है, क्योंकि अब स्कैमर्स ने ऑनलाइन पेमेंट प्लेटफॉर्म यूजर्स को ठगने का एक नया रास्ता खोज निकाला है. आज का जमाना स्मार्ट हो चुका है. लगभग सभी के पास स्मार्टफोन है. इसके साथ ही लोग अब कैश की जगह ऑनलाइन पेमेंट करना पसंद करते हैं. लेकिन इसके साथ ही ऑनलाइन फ्रॉड के मामले भी बढ़ गए हैं. लोगों को उल्लू बनाने का एक से एक तरीका मार्केट में आ गया है. कुछ तरीकों को देखने के बाद तो उसपर यकीन कर पाना भी मुश्किल होता है. हाल ही में चंदौली में एक ऐसा शख्स पकड़ा गया है, जो ऑनलाइन पेमेंट करने के नाम पर दुकानदार को उल्लू बना रहा था.

वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़के के पास से नकली फोनपे ऐप मिला. ये लड़का दुकानों में जाकर जमकर शॉपिंग करता था. इसके बाद ऐप के जरिये पेमेंट करता था. इसमें स्कैनर से कोड स्कैन करने के बॉस अमाउंट डाला जाता है. नॉर्मल पिन डालने के बाद स्क्रीन पर पेमेंट का मैसेज भी आता है लेकिन दुकानदार के अकाउंट में पैसे नहीं आते. दरअसल, ये सब नकली ऐप से पेमेंट किये जाने का खेल है.

*फोनपे ने भी दी वॉर्निंग*

इन नकली ऐप को लेकर फोनपे ने भी अपनी साइट पर जानकारी दी है. इसमें लिखा गया है कि हमेशा प्लेस्टोर से रेटिंग और रिव्यू देखकर ही ऐप डाउनलोड करें. साथ ही ये भी लिखा गया है कि इन नकली ऐप्स के लोगो और उसके नाम की स्पेलिंग में काफी छोटा सा डिफ़रेंस होता है. इसे देखकर ही ऐप डाउनलोड करें. आपको ऐसा लग सकता है कि इस ऐप से आपको कोई नुकसान नहीं होगा. लेकिन असल में ये ऐप आपकी जानकारी चुराता है. ऐसे में सावधान और सतर्क रहने की जरुरत है.

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    प्रादेशिक सेना की पहल से स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश     SHREE 7NEWS, प्रयागराज। 137 कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 जीआर (गंगा…

    पूर्व राज्यपाल पं. केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र नीरज त्रिपाठी को जन्मदिन पर मिली शुभकामनाएं

    भाजपा पदाधिकारियों, अधिवक्ताओं व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने दी बधाई   प्रयागराज। पश्चिम बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय पंडित केशरीनाथ त्रिपाठी के पुत्र तथा इलाहाबाद…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्त हुए डीएम शैलेष कुमार

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    पावर हाउस परिसर में गंदगी देख नाराज हुए विधायक सौरभ, खुद संभाला मोर्चा

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने किया इंटरलॉकिंग मार्ग निर्माण का शिलान्यास

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विश्व शांति और राष्ट्र कल्याण की कामना के साथ नव दिवसीय सतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    विहंगम योग परिवार में शोक की लहर, सद्गुरु आचार्य स्वतंत्रदेव जी महाराज के बड़े भाई योगेंद्र जी महाराज का निधन

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप

    चाय-पानी के बहाने घर बुलाकर ग्राम प्रधान पर हमला करने का आरोप