यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला,सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार विधि के शासन को नहीं मानती है।

यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला,सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार विधि के शासन को नहीं मानती है।

वाराणसी :- यूपी विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय सोमवार को वाराणसी पहुंचे जहां उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक श्यामदेव चौधरी से औपचारिक मुलाकात की तो वही समाजवादी पार्टी के अंबेडकर वाहिनी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव के आवास पर पहुंचे | इस दौरान माता प्रसाद पांडेय ने मिडिया से बात करते हुए प्रदेश और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला,उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मौजूदा सरकार विधि के शासन को नहीं मानती है इतना ही नहीं नेता विपक्ष ने कहा कि बीजेपी सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर चुकी है |

हाल ही में बीएचयू में छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के तीन आरोपियों में से दो आरोपियों की जमानत मिलने पर विपक्षी नेताओं द्वारा सरकार पर जमकर निशाना साधा है ऐसे में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने भी बयान दिया इस दौरान उन्होंने कहा कि मामले में अभियोजन पक्ष के लचर रवैये के चलते जमानत मिला है |

नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने बुलडोजर कार्यवाही पर सुप्रीम कोर्ट के दिए गए निर्णय और गाइडलाइंस का स्वागत किया है बुलडोजर की कार्यवाही को मैं शुरू से ही विरोध करता आ रहा हूं साथ ही कहा कि यूपी में बीजेपी सरकार पक्षपात में बुलडोजर की कार्यवाही करती रही है उन्होंने अयोध्या में रेप आरोपी के घर पर बुलडोजर की कार्यवाही का भी मामला उठाया है उन्होंने कहा कि रेप आरोपी के घर पर सरकार ने जबरदस्ती बुलडोजर चलाने का काम किया है इतना ही नहीं उन्होंने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीजेपी सरकार लोकतंत्र पर विश्वास नहीं करती है |

माता प्रसाद पाण्डेय के साथ समाजवादी पार्टी के पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक ओम प्रकाश सिंह,यश भारतीय एवार्डी मडेद्र मिश्रा,राजेन्द्र तिवारी महंत श्री काशी विश्वनाथ मन्दिर,डाक्टर सुभाष राजभर, संजय यादव,वरुण सिंह,सचिन यादव,पूजा यादव,लाल बाबू सोनकर,बाबू सोनकर सहित काफ़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे |

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता और राष्ट्रसेवा के विचारों को जीवन में अपनाने का लिया गया संकल्प     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। भगवती धाम इंटर कॉलेज,…

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    गांधी जयंती पर श्री साईं नर्सिंग होम गोराई में अत्याधुनिक पैथोलॉजी सेंटर का उद्घाटन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  वाराणसी। गांधी जयंती के अवसर पर शुक्रवार की दोपहर श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    भगवती धाम इंटर कॉलेज में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई गांधी जयंती

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    आधुनिक जांच सुविधाएं क्षेत्रवासियों के लिए बड़ी सुविधा: घनश्याम पाठक

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    ‘विकसित भारत 2047’ की रंगोली में दिखी बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, उच्च प्राथमिक विद्यालय चौबेपुर प्रथम

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    गांधी जयंती पर जनपद में होंगे विविध आयोजन, स्वच्छता अभियान पर रहेगा विशेष जोर

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    बंधवा बाजार में नाले का निर्माण शुरू, जलजमाव से मिलेगी राहत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत

    घर में घुसकर सांड ने किया हमला, इलाज के दौरान रामप्रसाद सरोज की मौत