जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिस, कार्रवाई में बरती जाती है पूरी निष्पक्षता – डीजीपी

जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती पुलिस, कार्रवाई में बरती जाती है पूरी निष्पक्षता – डीजीपी

 

लखनऊ (न्यूज एजेंसी)। यूपी डीजीपी प्रशांत कुमार ने पुलिस पर लग रहे आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि यूपी पुलिस जाति देखकर एनकाउंटर नहीं करती है। इस तरह के सभी आरोप निराधार हैं। पुलिस पूरी निष्पक्षता के साथ कार्रवाई करती है। मैं इस तरह के सभी आरोपों का खंडन करता हूं।

 

बता दें कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश पुलिस पर जाति देखकर कार्रवाई करने का आरोप लगाया था जिसका डीजीपी ने खंडन किया है। वहीं, कानपुर में ट्रेन पलटाने की साजिश पर भी उन्होंने बयान दिया। उन्होंने कहा कि सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके का मुआयना किया है। हम चीजों को गंभीरता से ले रहे हैं। सभी पहलुओं को देखेंगे। बिना पूरी जांच पड़ताल के इस पर कुछ भी कहना ठीक नहीं है।

 

सुल्तानपुर में डेढ़ करोड़ रुपये की हुई डकैती के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में इनामी आरोपी मंगेश यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। इस पर अखिलेश यादव ने बयान दिया कि मंगेश की हत्या उसकी जाति देखकर की गई है। वहीं, मंगेश के पिता ने भी आरोप लगाया कि पुलिस ने मंगेश को घर से उठाया और गोली मारकर हत्या कर दी। मामले का दूसरा मास्टर माइंड विपिन सिंह पुलिस की गिरफ्त में है।

उसने पहले दर्ज किए गए एक मामले में कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था। पुलिस की टीम लगातार उससे पूछताछ कर रही हैं। रविवार को भी उससे रायबरेली जिला कारागार में पूछताछ की थी। डकैती कांड के अन्य आरोपियों व लूट के माल की तलाश की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पार्लर जाने के बाद रहस्यमय ढंग से लापता हुई युवती, परिजनों ने महिला अपराध प्रकोष्ठ से लगाई न्याय की गुहार

    बीएनएस की धारा 87 के तहत मुकदमा दर्ज, पुलिस ने संदिग्ध युवक की भूमिका की जांच की तेज   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र की 21 वर्षीय एक…

    अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: छापेमारी के दौरान टीम से धक्का-मुक्की, जब्त जेसीबी छुड़ाकर फरार

    पुलिस-खनन विभाग की संयुक्त कार्रवाई में दो नामजद पर मुकदमा, लगभग 7.90 लाख रुपये के राजस्व नुकसान का मामला   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी)। लूठा कलां गांव में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम