खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

खण्ड शिक्षा अधिकारी ने किया विद्यालयों का औचक निरीक्षण

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) 

चौबेपुर (वाराणसी) खण्ड शिक्षा अधिकारी, नागेंद्र सरोज ने चौबेपुर क्षेत्र के चंद्रावती, रामपुर, पण्डापुर, मोलनापुर,चौबेपुर सहित क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिये।

उन्होंने कहा कि बच्चों की शत प्रतिशत उपस्थिति सुनिश्चित करनें के लिए शिक्षक शिक्षण कार्य पर विशेष ध्यान दें, क्योंकि उपस्थिति बेहतर होगी तो शिक्षण प्रक्रिया भी सुव्यवस्थित तरीके से संचालित होगी साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि बच्चों को पौष्टिक मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जाये, और डी.बी.टी के माध्यम से प्राप्त धनराशि का सही तरीके से उपयोग किया जाए ताकि बच्चों को ड्रेस, जूते, मोजे और ठंड से बचाव के लिए स्वेटर मिल सकें।

वहीं जिन बच्चों के अभिभावकों ने डीबीटी राशि का उपयोग नहीं किया है, उनके घर जाकर इसे सही दिशा में खर्च करने के लिए प्रेरित करने की बात भी खण्ड शिक्षा अधिकारी ने कही। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि विद्यालयों में शिक्षक समय पर उपस्थित रहें, और शिक्षण कार्य में नवाचार व गतिविधियों का प्रयोग करते हुए बच्चों को रोचक विधि से पढ़ाएं, ताकि बच्चों की उपस्थिति और शिक्षा में सुधार हो सके।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    सर्किट हाउस परिसर में मजार को लेकर RTI से सूचना मांगेंगे भाजपा नेता

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    जूनियर महिला हॉकी एशिया कप विजेता टीम की सदस्य मधु पटेल का सम्मान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग