चेयरमैन रेलवे बोर्ड ने जंघई जंक्शन रेलवे का किया निरीक्षण

चेयरमैन रेलवे बोर्ड ने जंघई जंक्शन रेलवे का किया निरीक्षण

 

(रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय)

मीरगंज, जौनपुर। चेयरमैन रेलवे बोर्ड नई दिल्ली सतीश कुमार ने जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्य में लापरवाही बरतने ठेकेदार पर भड़के तथा टूटी टाइल्स देख स्टेशन अधीक्षक से सवाल पूछा कहा कि कब ठीक होगा?

देखा गया कि चेयरमैन ने विशेष सैलून से 9.25 पर स्टेशन पहुंचने के बाद सर्कुलेटिंग एरिया, आरपीएफ थाना, जीआरपी चौकी, प्लेटफार्म नम्बर एक, दो, तीन, चार और पांच का निरीक्षण किया। इस दौरान सर्कुलेटिंग एरिया पर पुराना पावर हाउस हटाने का निर्देश दिया जिससे सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार हो सके। प्लेटफार्म नम्बर एक पर बिछ रही रेलवे लाइन का निरिक्षण किया। पुराना आरक्षण काउन्टर को हटाकर नया बनाने का निर्देश दिया तथा पुरानी पावर केबिन जल्दी हटाने का निर्देश दिया।

इस दौरान प्लेटफार्म नम्बर एक पर टूटी टाइल्स देख कर सम्बंधित ठेकेदार को फटकार लगाई। स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह से टूटने का कारण पूछा तब स्टेशन अधीक्षक ने काम में लगे टैक्टर से टूटने की बात बताई तब उन्होंने जल्द ठीक कराने का निर्देश दिया। यार्ड रिमाडलिंग के तहत कराये जा रहे कार्य के धीमा होने पर नाराजगी जताते हुये स्टेशन पर अमृत भारत योजना के तहत हो रहे कार्यों को तेज गति से करने का निर्देश दिया। इसके बाद उनका सैलून 10.50 पर फाफामऊ के लिए रवाना हो गया। रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार लगभग 1 घंटा 20 मिनट तक जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर रुके रहे।

इस दौरान श्री कुमार के साथ डीआरएम लखनऊ शचीन्द्र मोहन शर्मा सहित अन्य अधिकारी, स्टेशन अधीक्षक कोमल सिंह, सीएमआई आनन्द श्रीवास्तव, पीडब्लूआई ज्ञानेंद्र मिश्रा, आरपीएफ प्रभारी जंघई दीपक कुमार, जीआरपी प्रभारी प्रमोद यादव, विद्युत इंचार्ज नीरज कुमार, दिनेश पाण्डेय सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा