बाबा साहेब के अपमान पर भड़के कांग्रेसी प्रदर्शन कर गृह मंत्री के इस्तीफे की उठाई मांग

बाबा साहेब के प्रति अमित शाह की टिप्पणी ने देश को किया शर्मशार : अभिषेक राणा

 

(रिपोर्ट : अभिषेक उपाध्याय)

सुल्तानपुर। भारत रत्न एवं संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर के अपमान का मुद्दा बनाकर कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह के नेतृत्व एवं शहर अध्यक्ष शकील अंसारी की मौजूदगी में लगभग दो दर्जन से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता व नेताओं ने हाथों में तख़्तियाँ लेकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां उन्होंने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया।

नारेबाजी के दौरान कांग्रेसियों ने गृहमंत्री अमित शाह से इस्तीफे की मांग की है। ज्ञात हो की विगत दिनों संसद में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा भारत रत्न व संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर अपमान जनक टिप्पणी की थी जिससे कांग्रेसियों में आक्रोश व्याप्त है।कांग्रेस जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी का अपमान कांग्रेस पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी उन्होंने राज्यसभा के अंदर जिस तरह से अंबेडकर जी का नाम लेकर कहा कि अगर इतना नाम भगवान का लिया होता तो शायद सात जन्मों तक स्वर्ग मिल गया होता मुझे लगता है।

इतिहास मे इससे बड़ा कोई नाम नही हो सकता। उन्होंने कहा कि जिन्होंने देश को संविधान दिया लोकतांत्रिक ढांचा मजबूत किया आज उनके प्रति यह भारतीय जनता पार्टी के लोग इस तरह की टिप्पणी कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब के ऊपर की गई टिप्पणी देश को शर्मसार करती है। शहर अध्यक्ष शकील अंसारी ने कहा कि यह देश की वहीं सांसद है जिसमें सत्ता पक्ष से सवाल पूछने पर सांसदों को बर्खास्त कर दिया जाता है आज हमारे देश के संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर के प्रति गृह मंत्री ने जिस तरह से बयान देकर उन्हें अपमानित किया है।

उनका देश की संसद में रहने का कोई अधिकार नहीं है उन्हें तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए और देश से माफी मांगनी चाहिए। कांग्रेस नेता सुब्रत सिंह सनी ने कहा कि अमित शाह को देश से माफी मांगनी चाहिए उन्होंने संसद में डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को अपमानित करने का काम किया है।

जिला उपाध्यक्ष पवन मिश्रा वी सुब्रत सिंह सनी ने कहा कि यदि जल्द ही गृहमंत्री बाबा साहब पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते तो महंत आत्मक ढंग से बड़ा आंदोलन करेंगे विरोध प्रदर्शन में राजेश तिवारी आवेश अहमद राजेश श्रीवास्तव मोहित तिवारी नाफिस पठान सुनील चौहान रणजीत सिंह सलूजा मनोज शुक्ला मोहसिन सलीम अवधेश गौतम श्याम लगन गुडडू जयसवाल अतिउल्लाह अंसारी मोहसिन सलीम देवेंद्र तिवारी राम कुमारी मीनू यादव हाजी इरफान खान इमरान जिगर पाठक रब रब पांडे जाकिर कमल खान शीतल साहू आदि लोग शामिल रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा