विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संत रविदास जयंती को लेकर लिया महत्वपूर्ण निर्णय

विश्व हिंदू महासंघ की बैठक में संत रविदास जयंती को लेकर लिया महत्वपूर्ण निर्णय

 

रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय 

भदोही : आज विश्व हिंदू महासंघ की आवश्यक बैठक भदोही नगर स्थित हनुमान बाग हनुमान जी के मंदिर प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के विंध्याचल मण्डल प्रभारी प्रमोद मिश्र ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री रमेश चन्द्र प्रजापति ने किया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के प्रदेश मंत्री श्री उपेन्द्र सिंह जी ने शिरकत की।

बैठक में उच्च नेतृत्व के निर्देश पर पूरे उत्तर प्रदेश में संत शिरोमणि संत रविदास जी की साप्ताहिक जयंती 12 फरवरी से 18 फरवरी तक मनाई जाएगी। भदोही जनपद में यह कार्यक्रम 13 फरवरी, गुरुवार को चौरी बाजार के पास दरुनहा गांव में भव्य रूप से मनाने का निर्णय लिया गया।

संत रविदास जयंती के इस विशाल आयोजन में भदोही जनपद में संगठन की अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अस्मिता भंडारी (नेपाल से) और उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के सदस्य श्री भिखारी प्रजापति जी भी भाग लेंगे। इन महान विभूतियों के आगमन पर भदोही जनपद के कार्यकर्ताओं में उत्साह और उमंग का माहौल है। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश मंत्री श्री उपेन्द्र सिंह करेंगे।

बैठक में संगठन में कुछ नए कार्यकर्ताओं की घोषणा की गई। श्री महेश त्रिपाठी को जिला अध्यक्ष, श्री रमेश गुप्ता को जिला मंत्री, श्री अनिल कुमार दुबे और श्री राम राज प्रजापति को जिला उपाध्यक्ष, श्री महेश दुबे को जिला मंत्री, श्री विजय यादव को भदोही नगर उपाध्यक्ष, श्री कृष्णा विश्वकर्मा को नगर मंत्री, श्री सुख सागर प्रजापति को नगर उपाध्यक्ष, और श्री नागेन्द्र कुमार पाल को नगर मंत्री के रूप में पदभार सौंपा गया।

बैठक में मुख्य रूप से श्री रजनीश पांडे, श्रीमती आरती सिंह, श्री संदीप चौबे, श्री प्रसन्न मिश्रा, जय प्रकाश तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, बंसीधर उपाध्याय, रामेश्वर सिंह, सीता पांडे, रीना श्रीवास्तव, शतेंद्र शुक्ला, शक्ति दुबे, आशुतोष मिश्रा, वैभव तिवारी, सुनील सिंह, चंचल मिश्रा, राजपति बिंद, मोहन यादव, सुशील शर्मा, श्री अशोक सिंघल, वेद मौर्या सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध की प्रवृत्ति और सक्रिय अपराधियों पर रखें पैनी नजर, वांछित व वारंटियों की गिरफ्तारी में तेजी के निर्देश   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय जौनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह…

    जौनपुर में अपराधियों के हौसले पर सवाल, सख्ती के बावजूद क्यों नहीं थम रही वारदातें?

    29 थानों में पुलिस की कार्रवाई और लगातार गिरफ्तारियों के बीच बढ़ती हिंसक घटनाएं बनी चिंता का विषय, रामदयालगंज हत्याकांड ने फिर खड़े किए कानून-व्यवस्था पर सवाल     रिपोर्ट…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा