इलाहाबाद संग्रहालय द्वारा संयोजित प्रदर्शनी “भागवत” का शुभारंभ

इलाहाबाद संग्रहालय द्वारा संयोजित प्रदर्शनी “भागवत” का शुभारंभ

 

महाकुंभ 2025 के अवसर पर इलाहाबाद संग्रहालय द्वारा संयोजित प्रदर्शनी “भागवत” का शुभारंभ माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के द्वारा किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के आयोजक इलाहाबाद संग्रहालय के निर्देशक राजेश प्रसाद, योगेश शुक्ला, राजेश मिश्रा, प्रोफेसर अतुल जायसवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और नागरिक उपस्थित थे।

इस अवसर पर राजेश शर्मा, संयोजक, गंगा विचार मंच प्रयागराज ने माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत को नमामि गंगे द्वारा प्रकाशित पुस्तिका सप्रेम भेंट दी। उन्होंने गंगा की संस्कृति और धरोहर को विश्व स्तर पर उजागर करने में भारत सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के योगदान के लिए उनका आभार व्यक्त किया।

 

राजेश शर्मा ने यह भी कहा कि जैसे केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल, जल शक्ति मंत्रालय द्वारा गंगा स्वच्छता अभियान के तहत महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, वैसे ही केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी संस्कृति एवं पर्यटन मंत्रालय के माध्यम से निरंतर शोभनीय कार्य कर रहे हैं। महाकुंभ प्रयागराज में देश और विदेश से करोड़ों लोग आकर इस अद्भुत आयोजन का हिस्सा बन रहे हैं, जो इसकी भव्यता और महत्व को दर्शाता है।

कार्यक्रम के उपरांत, प्रयागराज के संस्कृति और कला के कलाकारों ने माननीय गजेंद्र सिंह शेखावत का भव्य स्वागत किया। इस प्रदर्शनी के माध्यम से भारतीय संस्कृति और भागवत धर्म की गहरी छवि को दर्शाया गया, जो महाकुंभ के माहौल में और भी अधिक समृद्ध हो गई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा