टीबी (क्षय रोग)जागरूकता अभियान का आयोजन  

टीबी (क्षय रोग)जागरूकता अभियान का आयोजन  

 

 

वाराणसी। 100 दिवसीय सघन टीबी अभियान के तहत गरीब सहायक एवं उत्थान समिति द्वारा सिद्धार्थ एजुकेशनल ट्रस्ट के सहयोग से सुंदरपुर स्थित पार्क में महिवाल कश्यप की अध्यक्षता में टीबी जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। संस्था से जुड़ी अमृता यादव ने सभी को टीबी (क्षय रोग) के आम लक्षणों में से एक है, तीन सप्ताह से ज़्यादा समय तक चलने वाली खांसी. इसके अलावा, बुखार, वज़न कम होना, छाती में दर्द, भूख न लगना, बलगम में खून आना, रात में पसीना आना, सांस लेने में कठिनाई क्षय रोग के सामान्य लक्षण है।

महिवाल ने बताया कि क्षय रोग नियंत्रण के लिए सरकार द्वारा जिला स्तर पर टीबी निवारण केंद्र बनाया गया है। टीबी के रोगियों का पता लगाने और उनका इलाज करने के लिए टीबी इकाइयां और माइक्रोस्कोपी केंद्र बनाए गए हैं।

क्षय रोग (टीबी) रोगी के लिए भोजन पोषक तत्वों से भरपूर आहार होना बहुत ज़रूरी है। टीबी रोगियों के लिए भोजन में खिचड़ी: चावल और दाल से बना एक पौष्टिक व्यंजन, जो प्रोटीन और आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।

दही: इसमें प्रोबायोटिक्स भरपूर मात्रा में होते हैं। यह पाचन में सहायता करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

हल्दी वाला दूध: इसमें सूजनरोधी गुण होते हैं जो उपचार को बढ़ावा देते हैं।

पालक: इसमें आयरन और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं, यह थकान से लड़ने में मदद करता है और हीमोग्लोबिन के स्तर को बढ़ाता है।

बादाम: ये प्रोटीन, स्वस्थ वसा और ऊर्जा के लिए विटामिन ई का अच्छा स्रोत हैं।

आंवला: इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में होता है, यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है।

लहसुन: इसमें जीवाणुरोधी गुण होते हैं जो संक्रमण से लड़ने में सहायता करते हैं।

गुड़: यह आयरन प्रदान करता है और ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है।

ताजे फल: विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट के लिए संतरे, अमरूद और पपीता जैसे फल।

नींबू पानी: ताजा बना नींबू पानी हाइड्रेटिंग और विटामिन सी से भरपूर होता है। यह विषहरण में सहायता करता है और प्रतिरक्षा को बढ़ाता है।

तपेदिक से जल्दी ठीक होने के लिए, संतुलित आहार पर ध्यान दें जिसमें दुबला मांस, फल, सब्जियाँ और साबुत अनाज शामिल हों ताकि प्रतिरक्षा और ऊर्जा का स्तर बढ़े। उपचार को बढ़ावा देने के लिए जिंक और आयरन के साथ-साथ विटामिन सी, डी और ई से भरपूर खाद्य पदार्थों को शामिल करें।

महिवाल ने आगे बताया कि टीबी को समाप्त करने के लिए सरकार द्वारा नि-क्षय पोषण योजना (एनपीवाई) के अंतर्गत पोषण सहायता को उपचार की पूरी अवधि के लिए 1,000 रुपये/माह/रोगी कर दिया जाता है। महिवाल कश्यप ने हेलो बनारस रेडियो चैनल के माध्यम से सभी को नि-क्षय मित्र बनने के लिए अपील किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    76 दिवसीय वार्ड प्रवास अभियान के तहत आयोजित हुआ छठा लाभार्थी कैम्प     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के दीनदयाल मंडल अंतर्गत दुर्गाकुंड वार्ड…

    अभिभावक-शिक्षक बैठक में विज्ञान प्रदर्शनी ने मोहा सबका मन

    विद्यार्थियों ने ई-20 पेट्रोल से स्मार्ट डस्टबिन तक प्रस्तुत किए अभिनव मॉडल     रिपोर्ट: विवेक राय SHREE 7NEWS, वाराणसी। सिगरा स्थित सनबीम अन्नपूर्णा स्कूल में रविवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    दुर्गाकुंड वार्ड में जनकल्याणकारी योजनाओं का लगा लाभार्थी कैम्प

    अभिभावक-शिक्षक बैठक में विज्ञान प्रदर्शनी ने मोहा सबका मन

    अभिभावक-शिक्षक बैठक में विज्ञान प्रदर्शनी ने मोहा सबका मन

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    फिल्म ‘बेकसूर मुजरिम’ का भव्य शुभ मुहूर्त, अनिल कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शुभारंभ

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली

    परथेनियम हटाने को लेकर विद्यार्थियों ने निकाली जागरूकता रैली