प्राणघातक हमले में विद्यापीठ के छात्र नेता को मिली अग्रिम जमानत।

प्राणघातक हमले में विद्यापीठ के छात्र नेता को मिली अग्रिम जमानत।

 

(संतोष कुमार सिंह)

वाराणसी:- बारात में हुए विवाद की रंजिश को लेकर युवक पर प्राणघातक हमला करने के मामले में आरोपित को राहत मिल गई | जिला जज संजीव पाण्डेय की अदालत ने चंदुआ छित्तूपुर निवासी व विद्यापीठ के छात्र नेता आरोपित सत्य प्रकाश यादव उर्फ टुनटुन को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए जाने की दशा में 50 -50 हजार रुपए की दो जमानतें एवं बंधपत्र देने पर अग्रिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया | अदालत में बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अनुज यादव,गिरजा शंकर यादव व रोहित यादव ने पक्ष रखा |

 

अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी प्रदीप चौरसिया ने भेलूपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी आरोप था कि 7 फरवरी 2025 को रात्रि 11 बजे के लगभग वह पड़ोस के रहने वाले शिवम के बारात में पापुलर हास्पिटल के पास गये थे वहाँ बारात में नाचते समय गौरव चौरसिया से वादी के पुत्र कौशिक के साथ कहासुनी हो गयी लोगों के बीच -बचाव के बाद मामला शान्त हो गया कुछ देर पश्चात गौरव चौरसिया अपने दोस्तो दुनटुन यादव,मनक सिह,संजीत कसेरा जो मोहल्ले का रहने वाला है के 20-25 अज्ञात साथी लाठी-डंडे व राड से लैस होकर आये और वादी व उसके बेटे कौशिक,भतीजे अजय,स्टाफ मुकेश चौरसिया व अनिकेत श्रीवास्तव को डण्डे-लाठी व राड से जान से मार डालने की नियत से बुरी तरह मारने लगे | हमले में वादी को सिर,पैर में व वादी के पुत्र कौशिक के सिर व आँख पर तथा अजय को नाक व मुंह में तथा मुकेश को सिर व हाथ में व अनिकेत को शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आई और उनके सिर फट गया व हाथ टूट गया तथा वादी का पुत्र कौशिक अधमरा होकर जमीन पर बेहोश होकर गिर गया |

 

इस दौरान टुनटुन यादव उसके गले से और गौरव चौरसिया उसके पुत्र कौशिक के गले में पहनी सोने की सिकड़ी नोंच लिया शोर सुनकर जब आसपास के लोग जुटने लगे तो सभी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए बाद में लोगो की मदद से अपने पुत्र कौशिक व अन्य लोगों को लहुलुहान हालत में स्वामी विवेकानन्द अस्पताल ले जाकर डाक्टरी मुआयना व इलाज कराया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज