आदर्श ग्राम नागेपुर में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा  

आदर्श ग्राम नागेपुर में आयोजित बाल मेले में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

 

 

मिर्जामुराद प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में आशा ट्रस्ट और लोक समिति द्वारा संचालित आशा सामाजिक विद्यालय का 31वांँ स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में शनिवार को बाल मेला और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। बाल मेले का उद्घाटन खण्ड शिक्षा अधिकारी शशिकांत श्रीवास्तव, जिला पंचायत सदस्य अमन सिंह, आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभ पांडेय, लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर और आराजी लाईन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल ने दीप जलाकर किया।इस दौरान अतिथियों ने कहा कि बच्चों में प्रतिभायें, कूट-कूट कर भरी है। इस प्रकार का मेला बच्चों की प्रतिभा को आगे लाने के लिये। बेहतर मंच प्रदान करता है।

बाल मेले में बच्चों ने खान पान सहित संगीत प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं प्रदर्शनी के माध्यम से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया। कार्यक्रम में बच्चों ने विज्ञान पर आधारित माडलों के माध्यम से विभिन्न समस्याओं का समाधान भी बताया। प्रदर्शनी में बच्चों की बेटी बचाओं और बेटी पढ़ाओ, की थीम बहुत पसंद की गई। स्कूल की छात्राओं ने दिखाया कि बालिकाएं आज किसी से पीछे नहीं है, वे सैनिक बनकर देश की सेवा कर सकती हैं। और नेता बनकर देश की राजनीति में दखल दे सकती हैं। इसके अलावा बच्चों ने स्वच्छता, पर्यावरण के साथ शांति सद्भाव पर आधारित कई कार्यक्रम किए। बाल मेले में बच्चों द्वारा खानपान के विभिन्न स्टॉल लगाए गये। मेले में बच्चों के बीच विभिन्न खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई, इसमें से विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार दिये गये।

कार्यक्रम का संचालन सुनील मास्टर, स्वागत विद्या और मंजिता ने तथा धन्यवाद ज्ञापन आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर ने किया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, पूर्व प्रधान गुलाम अली, डॉ. नरेंद्र कुमार पटेल, सीमा, ज्योति, आशीष, शमाबानो, मंजिता, मनीष, आशीष, श्यामसुंदर, पंचमुखी, अनीता, सोनी, आशा, रामबचन, शिवकुमार, मनीषा, मधुबाला, अंबिका, अवनीश आदि लोग मौजूद रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत सामने घाट पर विशेष प्रार्थना, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन…

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    विरोध करने पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का आरोप, पुलिस की मौजूदगी में भी हुई पत्थरबाजी     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज