पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

पारिवारिक कलह से तंग आकर महिला ने की आत्महत्या

 

वाराणसी।चोलापुर थाना क्षेत्र के रामगांव में सोमवार को पारिवारिक कलह से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गरिमा पटेल (35) पत्नी राजकुमार ने सोमवार दोपहर अपने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और पंखे से साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सबसे पहले सास रामदुलारी ने बहू को फंदे पर लटकता देखा और शोर मचाया, जिससे परिवार के अन्य सदस्य वहां पहुंचे।

 

मृतका गरिमा के पति राजकुमार गैस एजेंसी में काम करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं। दंपति की दो बेटियां — ‘छोटी’ (5 वर्ष) और ‘मोनी’ (3 वर्ष) हैं। घटना के बाद परिजनों ने मृतका के मायके पक्ष और पुलिस को सूचना दी।

 

सूचना मिलते ही एसीपी सारनाथ अतुल अंजान त्रिपाठी और चोलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खबर लिखे जाने तक मृतका के मायके पक्ष की ओर से कोई तहरीर दर्ज नहीं कराई गई थी।

 

मृतका के पिता सुरेंद्र वर्मा (बन्देपुर मातलदेयी, थाना रोहनिया) घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे। परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है।

 

पारिवारिक कलह के कारण हुए इस हादसे ने एक परिवार को बिखेर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    2013 में कैंट थाना क्षेत्र से जुड़ा था मामला, विशेष न्यायाधीश पूनम पाठक की अदालत ने सुनाया फैसला     रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय वाराणसी। प्रतिबंधित असलहा एवं कारतूस बरामदगी…

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    नमामि गंगे के राजेश शुक्ला ने श्रद्धालुओं से की अपील, पूजा सामग्री और प्लास्टिक नदी में न डालने का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। देव दीपावली…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    वरिष्ठ अधिवक्ता बसंत कुमार चौबे की प्रभावी पैरवी, असलहा बरामदगी मामले में आरोपी दोषमुक्त

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    देव दीपावली पर गंगा घाटों को स्वच्छ रखने की अपील

    जौनपुर में NDA के सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला चर्चा में, भाजपा 6 तो सहयोगियों को मिल सकती हैं 3 सीटें

    जौनपुर में NDA के सीट बंटवारे का संभावित फॉर्मूला चर्चा में, भाजपा 6 तो सहयोगियों को मिल सकती हैं 3 सीटें

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    करोड़ों की धोखाधड़ी मामले में मुनारी कार्यालय पर छापा

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    आशापुर ओवरब्रिज पर भीषण हादसा, कार की टक्कर से अधेड़ की मौत

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र

    बैकुंठ चतुर्दशी पर काशी विश्वनाथ धाम में विष्णु-शिव की आराधना, गूंजे वैदिक मंत्र