ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी अनवर अली की मौत, परिवार में मातम

ट्रेन की चपेट में आकर रेलवे कर्मचारी अनवर अली की मौत, परिवार में मातम

 

चंदौली:  के मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के मुस्लिम महाल चौराहा निवासी रेलवे कर्मचारी अनवर अली (40) की मंगलवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे से परिवार में कोहराम मच गया और इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

 

मिली जानकारी के अनुसार, अनवर अली वाराणसी में रेलवे में “की मैन” के पद पर तैनात थे। मंगलवार सुबह सेहरी के बाद वे ड्यूटी के लिए घर से निकले थे। करीब 6 बजे ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार के सदस्य बेसुध हो गए और शव लेने वाराणसी रवाना हो गए।

 

गौरतलब है कि अनवर अली के पिता मोहम्मद शमी भी रेलवे में कार्यरत थे और लगभग 10 साल पहले ट्रेन हादसे में ही उनकी मृत्यु हुई थी। पिता की मृत्यु के बाद अनवर को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। अब अनवर की असमय मृत्यु ने परिवार की पीड़ा को और गहरा कर दिया है।

 

अनवर अपने पीछे पत्नी, एक बेटा, एक बेटी और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। स्थानीय लोग और पड़ोसी इस हादसे को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण मानते हुए गहरी संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।

 

इस घटना ने रेलवे कर्मचारियों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों और सहकर्मियों का कहना है कि “की मैन” जैसे जोखिमपूर्ण पदों पर काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रेलवे को ठोस कदम उठाने चाहिए।

 

लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस मामले की जांच कर उचित मुआवजा और सहायता प्रदान की जाए, ताकि परिवार को कुछ राहत मिल सके। अनवर की असमय मृत्यु ने पूरे क्षेत्र को शोकग्रस्त कर दिया है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    जगतपुर जनसभा की तैयारियों का राज्य मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने लिया जायजा

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    मारपीट कर मोबाइल और ₹5 हजार लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    वडनगर से वाराणसी सेवा यात्रा’ का बाबतपुर में भव्य स्वागत

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर

    जनसेवा से राष्ट्रसेवा के संकल्प को साकार कर रहा बहुउद्देशीय सेवा शिविर : अनिल राजभर