गर्मी की छुट्टियों में भी खुलेंगे परिषदीय स्कूल, 20 मई से 15 जून तक लगेंगे समर कैंप

गर्मी की छुट्टियों में भी खुलेंगे परिषदीय स्कूल, 20 मई से 15 जून तक लगेंगे समर कैंप

 

 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालय अब गर्मी की छुट्टियों में भी खुलेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 20 मई से 15 जून के बीच विशेष समर कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस कैंप में बच्चों को खेल-खेल में पढ़ाई के साथ-साथ विभिन्न रचनात्मक और शारीरिक गतिविधियों से जोड़ा जाएगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी हैं, और इसके लिए लगभग 200 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।

 

समर कैंप का मुख्य उद्देश्य बच्चों को शारीरिक एवं मानसिक रूप से स्वस्थ रखते हुए उनकी शिक्षा और प्रतिभा को निखारना है। अब तक ऐसी पहल केवल निजी विद्यालयों में देखने को मिलती थी, लेकिन सरकार ने इसे परिषदीय स्कूलों में भी लागू करने का निर्णय लिया है।

 

समर कैंप में होंगी ये गतिविधियां:

फाउंडेशनल लिट्रेसी और न्यूमेरेसी (एफएलएन) आधारित शिक्षण

जीवन कौशल एवं व्यक्तित्व विकास पर सत्र योग, खेलकूद एवं विज्ञान-तकनीक आधारित प्रयोग कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

पर्यावरण संरक्षण पर जागरूकता कार्यक्रम : कैंप का संचालन शिक्षामित्र, अनुदेशक और शिक्षकगण करेंगे। यह सुबह डेढ़ घंटे तक चलेगा, जिससे बच्चों की दिनचर्या प्रभावित न हो। बच्चों को सप्लीमेंट्री न्यूट्रीशन के तहत गुड़ की चिक्की, बाजरे का लड्डू, रामदाना लड्डू, गुड़-चना और लैया पट्टी जैसी पौष्टिक चीजें भी दी जाएंगी।

 

ईद से पहले शिक्षकों और कर्मचारियों को मिले वेतन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चंदेल गुट) ने प्रदेश सरकार से ईद से पहले वेतन भुगतान की मांग की है। संघ के प्रदेश मंत्री संजय द्विवेदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर अनुरोध किया कि 31 मार्च को ईद को देखते हुए कर्मचारियों को एडवांस में वेतन दिया जाए।

 

उन्होंने तर्क दिया कि सरकार की वित्तीय नियमावली के अनुसार, माह की अंतिम तिथि पर अवकाश पड़ने की स्थिति में वेतन एडवांस में जारी किया जा सकता है। पूर्व में भी ऐसे अवसरों पर वेतन अग्रिम रूप से दिया जाता रहा है।

 

साथ ही, द्विवेदी ने यूपी बोर्ड परीक्षा मूल्यांकन कार्य को लेकर भी मांग रखी कि 31 मार्च को सभी मूल्यांकन केंद्रों पर कार्य स्थगित किया जाए। यूपी बोर्ड की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक चलना है, लेकिन ईद के दिन मूल्यांकन स्थगित करने का आग्रह किया गया है ताकि शिक्षकों और कर्मचारियों को त्योहार मनाने में कोई असुविधा न हो।

 

सरकार इस मांग पर क्या निर्णय लेगी, इस पर जल्द ही आदेश जारी होने की संभावना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा