प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संगम क्षेत्र में 92,900 मछली अंगुलिका बीजों का गंगा नदी में संचयन

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संगम क्षेत्र में 92,900 मछली अंगुलिका बीजों का गंगा नदी में संचयन

 

प्रयागराज। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत संगम स्थित राम घाट पर रेन्चिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री विजय कुमार निषाद (विधायक प्रतिनिधि, बारा) एवं श्री दिलीप निषाद (निषाद पार्टी) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गंगा विचार मंच (नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार) के संयोजक श्री राजेश शर्मा ने अपने उद्बोधन में बताया कि पौराणिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विष्णु का प्रथम अवतार मत्स्य रूप में चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ था।

उस समय असुरों द्वारा वेदों की चोरी कर ली गई थी और अत्याचार बढ़ने लगे थे। भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण कर असुरों का संहार किया और प्रलय के समय वासुकी नाग के सहारे वेदों और औषधियों को सुरक्षित रखते हुए राजा सत्यव्रत एवं सप्तर्षियों को आत्मा-तत्व का ज्ञान दिया। श्री शर्मा ने बताया कि गंगा और यमुना के तट पर स्नान के उपरांत भगवान को भोग अर्पित करने की परंपरा है, जिससे मछलियों को आहार भी मिलता है।

 

प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के अंतर्गत गंगा में मछलियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से 92,900 अंगुलिका रोहू, कतला और नैनी मछली बीज गंगा नदी में छोड़े गए। इस योजना से निषाद समाज और मत्स्य पालन करने वाले लोग लाभान्वित हो रहे हैं। श्री शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रदीप कुमार (मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मत्स्य विभाग, प्रयागराज), श्रीमती सुष्मावती (मत्स्य विकास अधिकारी), श्रीमती शीला भारतिया (मत्स्य विकास अधिकारी), श्री मनोज कुमार (मत्स्य विकास अधिकारी) सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    मां गंगा की आरती कर पीएम मोदी के 25 वर्षों की जनसेवा का किया अभिनंदन

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पत्रकार के घर पर 20 दिनों से पथराव, तीन के खिलाफ मुकदमा

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा सेमिनार में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मंथन

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    प्रदेश स्तर पर सम्मानित हुआ सीएचसी चोलापुर

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    बस चलाते-चलाते थम गईं सांसें, संविदा चालक की मौत से गांव में पसरा मातम

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज

    शादी का झांसा देकर युवती को साथ ले जाने का आरोप, प्राथमिकी दर्ज