विंध्याचल में नवरात्र महा गंगा आरती का शुभारंभ

विंध्याचल में नवरात्र महा गंगा आरती का शुभारंभ

विंध्याचल स्थित माँ विंध्यवासिनी पक्का घाट पर नवरात्र महा गंगा आरती का शुभारंभ रविवार को हुआ। इस अवसर पर राज्य मंत्री एवं पिछड़ा आयोग उपाध्यक्ष सोहनलाल श्री माली मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि जिला पंचायत अध्यक्ष राजु कनौजिया विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।

गंगा आरती की शुरुआत माँ गंगा की स्तुति से की गई, जिसमें मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को आरती प्रमुख रामानन्द तिवारी और उनकी टीम ने संकल्प दिलाया। संगीतमय माहौल में महा आरती संपन्न हुई। इससे पूर्व, पक्का घाट को फूल-मालाओं और झालरों से भव्य रूप से सजाया गया था।

आरती के दौरान घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। विशेष रूप से 101 कन्याओं ने रिद्धि-सिद्धि के रूप में अर्चकों के पीछे से माँ गंगा की आरती उतारी। इस अवसर पर राज्य मंत्री सोहनलाल श्री माली ने कहा, “माँ गंगा हमेशा अपने भक्तों को बुलाती हैं। आज मैं जो कुछ भी हूँ, वह माँ गंगा के आशीर्वाद से हूँ। जब भी माँ बुलाएंगी, मैं अवश्य आऊँगा और आरती के लिए जो भी आवश्यक होगा, उसे पूरा करने का प्रयास करूँगा।”

जिला पंचायत अध्यक्ष राजु कनौजिया ने कहा, “गंगा आरती में शामिल होकर मन को शांति मिलती है। जिला पंचायत की ओर से आरती की भव्यता को बढ़ाने के लिए हरसंभव कार्य किया जाएगा।”

आरती के समापन पर मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को गंगा आरती संस्थापक एवं प्रमुख रामानन्द तिवारी तथा उनकी टीम द्वारा माता का चित्र व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आरती टीम के सदस्य रामानन्द तिवारी, जितेन्द्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, साजन तिवारी, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, बलवंत सिंह, गगन माली, विश्वनाथ साहू, रितिक मोदनवाल, हिमांशु मिश्रा, रमेश राज तिवारी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    गंगा टास्क फोर्स ने वृक्षारोपण व जल संरक्षण पर किया प्रेरित, छात्रों ने लिया स्वच्छता का संकल्प प्रयागराज (करछना/चाका): “तुलसी इस संसार में भांति-भांति के लोग, सबसे हँस मिल बोलिए,…

    एलपीजी को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    मुख्यमंत्री योगी का आदेश – गैस की कालाबाजारी और जमाखोरी पर भी होगी कड़ी निगरानी   लखनऊ। प्रदेश में एलपीजी और तेल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों पर…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    नमामि गंगे अभियान के तहत विद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम, छात्रों को दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    कैथी टोल प्लाजा पर योगगुरु बाबा रामदेव का भव्य स्वागत, शांति और योग का दिया संदेश

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    शिक्षा, संस्कार और प्रतिभा का संगम: ‘यथार्थ-2026’ ने रचा नया इतिहास

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    दिनदहाड़े कैंपस में खून: यूपी कॉलेज में छात्र की गोली मारकर हत्या, वाराणसी में सनसनी

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    कैथी संगम पर गूंजा ‘हर-हर महादेव’, विश्व शांति हेतु हुआ भव्य दुग्धाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक

    तेलंगाना के राज्यपाल ने मार्कंडेय महादेव मंदिर में किया जलाभिषेक