सीटीएमएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

सीटीएमएस पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में बच्चों ने मचाया धमाल

 

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

चौबेपुर (वाराणसी): सीटीएमएस पब्लिक स्कूल, भगतुआ में आयोजित वार्षिकोत्सव “आगाज” में बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। “छोटा बच्चा जान के हमको ना आंख दिखाना रे” और “मेरे पापा” जैसे गीतों पर बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

 

इस अवसर पर प्रदेश के आयुष मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर मिश्र दयालु मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि काशी पांच हजार वर्ष पुरानी नगरी है, जो धर्म, शिक्षा और संस्कृति की राजधानी रही है। यहां गौतम बुद्ध ने उपदेश दिए, और आदि शंकराचार्य जैसे महापुरुष आए। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने में शिक्षकों की महती भूमिका होती है, क्योंकि आज के बच्चे ही कल का भविष्य हैं। भारत सदियों से शिक्षा का केंद्र रहा है, और इसका इतिहास दुनिया भर के लोगों ने लिखा है।

मंत्री ने विद्यालय के प्रबंध निदेशक अमितेश तिवारी की सराहना की और संस्कारित शिक्षा के प्रयासों की प्रशंसा की। कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश मंत्री मीना चौबे, चिरईगांव ब्लॉक प्रमुख अभिषेक सिंह, सुरेंद्र यादव, संजय सिंह बबलू, बनारसी मिश्रा, पवन चौबे, संजय मिश्रा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

बच्चों ने राजस्थानी, भांगड़ा, गुजराती नृत्य और लघु नाट्य प्रस्तुतियों से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। आयुष मंत्री ने प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कृत किया। विद्यालय के अध्यापकों और अध्यापिकाओं ने उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन अंजली तिवारी ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की प्रबंध निदेशिका ज्योति तिवारी ने दिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    जिला पंचायत सदस्य गौतम सिंह ने किया शुभारंभ, दौड़, ऊंची कूद और गोला फेंक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में बच्चों ने दिखाया दमखम     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। क्षेत्र…

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने किया लोकार्पण, दिव्यांग खिलाड़ियों को राष्ट्रीय मंच देने की पहल     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। सेवा संकल्प माह के अंतर्गत वाराणसी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    चौबेपुर की प्रसिद्ध रामलीला 10 अक्टूबर से

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी

    कन्याकुमारी से कश्मीर तक की स्वर्वेद संदेश यात्रा पहुंची काशी