सिविल डिफेंस के योगदान को मिला सम्मान

सिविल डिफेंस के योगदान को मिला सम्मान

 

प्रयागराज। पुलिस कमिश्नरेट प्रयागराज के तत्वावधान में पुलिस लाइन स्थित त्रिवेणी सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में महाकुंभ 2025 के सफल आयोजन में विशिष्ट सहयोग प्रदान करने वाले सिविल डिफेंस विभाग के अधिकारियों एवं सदस्यों को सम्मानित किया गया।

 

कार्यक्रम में सिविल डिफेंस के ब्रांड एंबेसडर डिप्टी डिवीजनल वार्डेन राजेंद्र कुमार तिवारी ‘दुकानजी’ और नगर निगम सृष्टि बेस्ट मैनेजमेंट के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर, जो एक समाजसेवी एवं अंतरराष्ट्रीय मूंछ नृत्य कलाकार हैं और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नामित हैं, को पुलिस आयुक्त तरूण गाबा के करकमलों द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

समारोह की शुरुआत में चिफ वार्डेन अनिल गुप्ता ने स्वागत भाषण दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि पुलिस आयुक्त तरूण गाबा का सम्मान अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर किया गया। यह सम्मान चिफ वार्डेन अनिल कुमार, उपनियंत्रक नीरज मिश्रा और सहायक उपनियंत्रक राकेश कुमार तिवारी द्वारा प्रदान किया गया।

 

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त तरूण गाबा ने श्रद्धालुओं के मार्गदर्शन और सेवा कार्यों में सिविल डिफेंस विभाग के योगदान की सराहना की। उन्होंने स्वयंसेवकों का मनोबल बढ़ाते हुए उनके प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा की। साथ ही, अपर पुलिस आयुक्त अजय पाल शर्मा और एन. कोलाची ने भी महाकुंभ के सफल आयोजन में सिविल डिफेंस के स्वयंसेवकों की भूमिका की सराहना की।

कार्यक्रम का सफल संचालन डिविजनल वार्डेन नगर रौनक गुप्ता

ने किया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चार और आरोपी गिरफ्तार   वाराणसी। चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में कमिश्नरेट पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस…

    25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

    धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और शोषण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी   वाराणसी। काशी जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जंसा बाजार में पुलिस का चक्रव्यूह अभियान

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    जिला जेल में महिला बंदियों की व्यवस्थाओं का निरीक्षण

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    चकबंदी कोर्ट के आदेश के बाद नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    काशी से डिजिटल जनगणना-2026 का शुभारंभ

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस