सनातन धर्म और राष्ट्रहित में करें अपने मत का प्रयोग : खुशबू गुप्ता

सनातन धर्म और राष्ट्रहित में करें अपने मत का प्रयोग : खुशबू गुप्ता

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय हिंदू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष एवं जय भारत मंच काशी प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णानंद पांडेय ने देशवासियों से अपील की है कि आगामी चुनावों में अपने मत का प्रयोग सोच-समझकर करें। उन्होंने कहा कि जनता को ऐसे दल या प्रत्याशी का चयन करना चाहिए जो सनातन धर्म, हिंदुत्व और राष्ट्रहित के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहा हो।

वहीं, मातृ शक्ति का प्रतिनिधित्व कर रही खुशबू गुप्ता ने भी देशवासियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे कभी भी ऐसे राजनैतिक दल या प्रत्याशी को मत न दें जो हिंदू सनातन धर्म, देवी-देवताओं, धार्मिक परंपराओं और मान्यताओं का विरोध करता हो, चाहे वह प्रत्याशी किसी का निकट संबंधी ही क्यों न हो। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि धर्म रक्षा ही देश रक्षा है, और इसके लिए सभी को जागरूक होकर मतदान करना चाहिए।

जय भारत मंच काशी प्रांत के मंत्री सुजीत गुप्ता ने भी अपील करते हुए कहा कि सभी सनातन धर्मावलंबी यह संकल्प लें कि वे किसी भी ऐसे व्यक्ति या पार्टी को वोट नहीं देंगे जो सनातन धर्म के विरोध में हो। उन्होंने कहा, “यदि हम एक रहेंगे तो सुरक्षित रहेंगे, लेकिन यदि बंट जाएंगे तो संकट में पड़ जाएंगे।”

सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि देश की संस्कृति, परंपरा और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट होकर अपने मत का प्रयोग करना समय कीमांग है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    वाराणसी में दिव्यांग युवक को मिली नई राह, व्हीलचेयर भेंट कर बढ़ाया आत्मविश्वास   रिपोर्ट विवेक राय  वाराणसी के लालपुर स्थित मां बाला धाम कॉलोनी में शनिवार को एक सराहनीय…

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    राशन वितरण फिर से शुरू, सरकार के फैसले का किया स्वागत   रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  चौबेपुर (वाराणसी): प्रदेश सरकार द्वारा उचित दर विक्रेताओं (कोटेदारों) के कमीशन/मानदेय में वृद्धि की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    कमीशन बढ़ोतरी के ऐलान के बाद कोटेदारों की हड़ताल स्थगित

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती