डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती समारोहपूर्वक मनाई गई

चौबेपुर सहित विभिन्न गांवों में निकाली गई रैलियां, हुई संगोष्ठियां

(रिपोर्ट विवेक राय)

वाराणसी (चौबेपुर)। संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को चौबेपुर क्षेत्र में हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर चौबेपुर बाजार स्थित संत गाडगे धर्मशाला में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें उनके विचारों और सामाजिक योगदान पर विस्तार से चर्चा हुई।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने बाबा साहब के समतामूलक समाज की स्थापना के लिए किए गए संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। सभा में सेचू लाल, संत लाल, जूठन राम, श्याम जी, प्रवीण चंद, रवि कुमार, सोनू कन्नौजिया, शिवम भईया जी, दयाराम, विजय कुमार, सदर अमीन, कृष्ण कुमार सहित कई गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का संचालन राजकुमार कन्नौजिया ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सोनू कन्नौजिया द्वारा प्रस्तुत किया गया।

उधर, ग्राम पंचायत परानापुर, बहादुरपुर, धौरहरा एवं अजांव में भी अंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाई गई। युवाओं ने हाथों में बैनर लेकर जागरूकता रैली निकाली और बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया। वहीं नरायनपुर गांव में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने भी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सामाजिक समरसता की शपथ ली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा