डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन

नेहरू युवा केंद्र ज्ञानपुर द्वारा पार्वती पब्लिक स्कूल में आयोजित हुआ कार्यक्रम

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के उपलक्ष्य में नेहरू युवा केंद्र संगठन, ज्ञानपुर (भदोही) — युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मंगलवार को पार्वती पब्लिक स्कूल, भदोही में भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनन्या पांडे, द्वितीय स्थान गरिमा पांडेय और तृतीय स्थान हर्षिता दुबे ने प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त पाँच प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए गए।

वहीं भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सिद्धांत यादव, द्वितीय स्थान हर्षिता दुबे और तृतीय स्थान हर्ष सरोज को प्राप्त हुआ। प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त न्यायाधीश श्री ताकेश्वर नाथ पांडे रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में पार्वती पब्लिक स्कूल के श्री बृजेश कुमार मिश्रा उपस्थित थे। मुख्य वक्ता उपासना जायसवाल रहीं, जिन्होंने डॉ. अंबेडकर के विचारों पर सारगर्भित वक्तव्य प्रस्तुत किया।

प्रतियोगिता का मूल्यांकन रंजना यादव, तन्नू पांडेय और किरण विश्वकर्मा सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन पंकज कुमार (शैक्षिक वक्ता) ने किया तथा आयोजन की जिम्मेदारी शिवम् राय ने निभाई।

कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में पहल करते हुए विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा