काशी विद्यापीठ में धूमधाम से मनी बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती, छात्रों ने लिया संविधान बचाने का संकल्प

काशी विद्यापीठ में धूमधाम से मनी बाबासाहेब अंबेडकर की जयंती, छात्रों ने लिया संविधान बचाने का संकल्प

(रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय)

वाराणसी : महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में मंगलवार को संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई। भीम आर्मी जय भीम संगठन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्रों ने बाबासाहेब की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने डॉ. अंबेडकर के विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए संविधान की रक्षा का संकल्प लिया। छात्र नेताओं ने हुंकार भरी कि बाबासाहेब द्वारा निर्मित संविधान पर कोई आंच नहीं आने दी जाएगी।

इस अवसर पर केक काटा गया और मिठाइयां वितरित की गईं। कार्यक्रम में मौजूद छात्र नेताओं ने डॉ. अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की बात कही और सामाजिक न्याय के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में पूर्वांचल अध्यक्ष जयानंद ज्योति भास्कर, एडवोकेट उमेश गौतम, उपेंद्र यादव, नवनीत सोनकर, आदर्श गौतम, मोहित चौधरी, इकाई अध्यक्ष राहुल चौधरी, धीरज कुमार, मोनू कुमार, आकाश यादव, करन सोनकर, धीरेंद्र चौधरी, ऋषभ कुमार, हिमांश, पीयूष कुमार, अभिषेक कनौजिया, दीपक पांडे, इशू यादव, अंकित यादव, अमित, नितीश भारद्वाज और सैयद सैफ समेत बड़ी संख्या में छात्र उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा