बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस का संचालन फिर लखनऊ तक शुरू, यात्रियों को बड़ी राहत

अब ट्रेन में आगे-पीछे दोनों तरफ लगेंगे जनरल कोच, दौड़ से मिलेगी निजात

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

लखनऊ। बनारस से लखनऊ आने-जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। करीब 50 दिनों तक रायबरेली तक सीमित रहने के बाद अब बनारस-लखनऊ इंटरसिटी एक्सप्रेस (15107/15108) का संचालन पुनः लखनऊ तक शुरू कर दिया गया है। लखनऊ स्टेशन पर कॉनकोर्स निर्माण के चलते यह ट्रेन 24 फरवरी से 14 अप्रैल तक केवल रायबरेली तक ही चलाई जा रही थी, जिससे यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अब ट्रेन का संचालन लखनऊ तक शुरू होने से यात्रियों को सफर में सहूलियत मिलेगी।

 

इस अवधि में यात्रियों को रायबरेली से लखनऊ तक पहुंचने के लिए वैकल्पिक साधनों—दूसरी ट्रेन या बस—का सहारा लेना पड़ रहा था, जिससे न केवल अतिरिक्त समय लग रहा था बल्कि जेब पर भी बोझ बढ़ रहा था।

 

जनरल टिकट यात्रियों को बड़ी राहत, अब दोनों ओर होंगे कोच

 

रेलवे बोर्ड ने जनरल क्लास में यात्रा करने वालों के लिए अहम फैसला लिया है। अब इंटरसिटी व अन्य ट्रेनों में आगे और पीछे दोनों ओर दो-दो जनरल कोच लगाए जाएंगे। अभी तक चार जनरल कोच एक ही तरफ लगाए जाते थे, जिससे यात्रियों को प्लेटफॉर्म पर आगे-पीछे भागदौड़ करनी पड़ती थी।

 

एलएचबी कोच के आने के बाद जनरल कोचों की यह असमान व्यवस्था शुरू हुई थी, लेकिन अब रेलवे बोर्ड ने इसे बदलने का निर्णय लिया है। नई व्यवस्था लागू होने के बाद यात्री किसी भी दिशा से ट्रेन में आसानी से चढ़ सकेंगे।

 

सभी रेलवे जोनों को आदेश, 30 अप्रैल तक देनी होगी रिपोर्ट

 

रेलवे बोर्ड के संयुक्त निदेशक (कोचिंग) राजेश कुमार ने 11 अप्रैल को सभी क्षेत्रीय रेलवे को पत्र जारी कर निर्देश दिए हैं कि इस नई व्यवस्था को जल्द से जल्द लागू किया जाए और 30 अप्रैल तक बोर्ड को रिपोर्ट भेजी जाए।

 

पूर्वोत्तर रेलवे में तेज़ी से हो रही तैयारी

 

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन भी इस आदेश के बाद हरकत में आ गया है। जानकारी के अनुसार अगले एक सप्ताह के भीतर क्षेत्र की सभी एलएचबी कोच वाली ट्रेनों में कोच संरचना में बदलाव कर दिए जाएंगे। वर्तमान में एनई रेलवे से करीब 70 जोड़ी ट्रेनें संचालित हो रही हैं, जिनमें बदलाव की प्रक्रिया जल्द पूरी कर ली जाएगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    मिलेट्स महोत्सव एवं किसान मेले में किसानों को किया गया जागरूक, कृषि वैज्ञानिकों ने बताईं उन्नत खेती की तकनीकें     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। किसानों की आय बढ़ाने और…

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    महंत स्वामी राधारमण दास जी महाराज ने सुनाई भगवान की लीलाएं, राधे-राधे के जयकारों से गूंजा कथा पंडाल     रिपोर्ट विवेक राय रामेश्वर (वाराणसी)। पंचक्रोशी यात्रा के तीसरे तीर्थ…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा