हिंदू पर्यटकों की निर्मम हत्या पर अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद व बजरंग दल ने उठाई ठोस कार्रवाई की मांग, प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

आतंकवादियों की कायराना हरकत के विरोध में प्रधानमंत्री को सौंपा ज्ञापन

 

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

ज्ञानपुर (भदोही)। जम्मू-कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थल पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के विरोध में अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल भदोही इकाई के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काशी प्रांत महामंत्री तरुण कुमार शुक्ल ने कहा कि आतंकवादियों ने हिन्दू पर्यटकों से उनके धार्मिक नाम पूछकर उनकी नृशंस हत्या कर दी, जिससे समूचा राष्ट्र स्तब्ध और आक्रोशित है। उन्होंने भारत सरकार से मांग की कि देश से इस्लामिक जेहादी आतंकवाद को जड़ से समाप्त करने के लिए ठोस और निर्णायक कदम उठाए जाएं।

 

काशी प्रांत उपाध्यक्ष संतोष कुमार दुबे ने कहा कि यह हमला केवल आतंकवाद नहीं, बल्कि बहुसंख्यक समाज की धार्मिक स्वतंत्रता, पहचान और गरिमा पर सीधा हमला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आतंकवाद के खिलाफ मजबूत कार्रवाई हुई है, लेकिन ऐसी घटनाएं दर्शाती हैं कि हिन्दू समाज के प्रति दुर्भावना रखने वाली ताकतें अभी भी सक्रिय हैं।

 

बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने मांग की कि हमले में शामिल सभी आतंकियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उन्हें कठोरतम सजा — मृत्यु दंड — दी जाए।

 

ओम श्री परिवार के काशी प्रांत उपाध्यक्ष आशीषनंद जी महाराज ने जम्मू-कश्मीर में हिंदू यात्रियों और पर्यटकों के लिए स्थायी एवं प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को उचित आर्थिक सहायता एवं एक सदस्य को सरकारी सेवा में नियुक्ति दी जाए। इसके साथ ही, समस्त धार्मिक स्थलों और यात्राओं की सुरक्षा हेतु एकीकृत राष्ट्रीय सुरक्षा नीति बनाए जाने की मांग भी ज्ञापन में की गई।

 

उन्होंने कहा कि धार्मिक आधार पर की गई किसी भी हिंसा को राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में लाया जाए तथा दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो। साथ ही, देशभर में संचालित एक लाख से अधिक मदरसों पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग उठाई, जिन्हें आतंकवाद की नर्सरी करार दिया गया।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र दुबे ने की तथा संचालन जिलामंत्री मनीष दुबे ने किया।

 

इस अवसर पर ओमप्रकाश मिश्र (विंध्य विभाग अध्यक्ष, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद), उमेश सिंह (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय बजरंग दल), चंद्रमणि तिवारी (जिला महामंत्री, हिंदू एडवोकेट फोरम), अशोक सिंह (जिला मंत्री, अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद), मनीष दुबे, अश्विनी कुमार धिवर, सुबास दुबे, अंभोज दुबे, विनीत बरनवाल, हरिशंकर दुबे, राम भरोस गौतम, रमेश यादव, विजेंदर सिंहा, डॉ. गुलाब विंद, उमाशंकर दुबे, उमेश कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    पूर्व IAS दिव्या मित्तल का सियासी ऐलान, यूपी में ही रहकर जनता की आवाज बनने का संकल्प

    वीडियो संदेश में बोलीं—डरूंगी नहीं, सवाल करूंगी; बाहुबल नहीं, जनता का साथ चाहिए, मिर्जापुर से राजनीतिक पारी शुरू करने की चर्चाओं ने पकड़ा जोर     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय मिर्जापुर/लखनऊ।…

    137 गंगा टास्क फोर्स ने चलाया जन-जागरूकता अभियान, दिलाई स्वच्छता की शपथ

    दशाश्वमेध घाट पर श्रद्धालुओं को गंगा स्वच्छता और संरक्षण का संदेश, ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत बरगद का पौधा रोपा     रिपोर्ट : विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी