मधुमेह पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज ग़ाज़ीपुर का अनूठा शोध, बिना दवा शुगर नियंत्रण की नई राह

मधुमेह पर महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज ग़ाज़ीपुर का अनूठा शोध, बिना दवा शुगर नियंत्रण की नई राह

 

 

ग़ाज़ीपुर । महर्षि विश्वामित्र मेडिकल कॉलेज ग़ाज़ीपुर के चिकित्सकों ने टाइप-2 डायबीटीज़ (मधुमेह) के इलाज में एक नई उम्मीद जगाई है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आनंद मिश्रा ने ‘एशेंसियल ऑफ डायबीटीज़’ नामक पुस्तक का विमोचन किया, जो मधुमेह नियंत्रण की वैकल्पिक विधियों पर आधारित है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सक और पुस्तक के मुख्य संपादक प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव, प्रो. ए.के. सिंह, सह आचार्य डॉ. डी.के. वर्मा, डॉ. एम.के. यादव और डॉ. आनंद कुमार उपस्थित रहे।

 

इस शोध के अनुसार, मधुमेह रोगियों, विशेषकर प्रारंभिक अवस्था वाले मरीजों, के लिए बिना दवा के ब्लड शुगर को नियंत्रित करना संभव है। शोधकर्ताओं ने पाँच खास उपाय बताए हैं, जिनसे शुगर को ‘रीमिशन फेज़’ में लाया जा सकता है।

 

जानिए क्या हैं ये पाँच उपाय:

 

1. सोलीयस मसल का व्यायाम: प्रतिदिन केवल 15 मिनट बैठकर अपने पैरों को एड़ी के सहारे ऊपर-नीचे करना है। यह व्यायाम ‘पेरीफेरल हार्ट’ को सक्रिय करता है।

 

 

2. पीनियल ग्लैंड मसाज: माथे पर जहाँ महिलाएं बिंदी लगाती हैं, उस स्थान पर क्लॉकवाइज़ और एंटी-क्लॉकवाइज़ 15 मिनट तक हल्की मसाज करनी है। इससे मेलाटोनिन हार्मोन निकलता है, जो जैविक घड़ी (सरकेडियन रिद्म) को नियंत्रित करता है।

 

 

3. धनुरासन: रोजाना 15 मिनट तक योग के धनुरासन का अभ्यास करना है। इससे अग्न्याशय (पैंक्रियास) सक्रिय होता है और इंसुलिन का उत्पादन बढ़ता है।

 

 

4. हथेली रगड़ना: बाएं हाथ की हथेली से अंगूठे तक जोर से रगड़ना है, जिससे तंत्रिका तंत्र को उत्तेजना मिलती है।

 

 

5. दही का सेवन: प्रतिदिन भोजन में दही (योगर्ट) को शामिल करना है, जिससे पाचन तंत्र सुधरता है और शुगर लेवल नियंत्रित होता है।

 

 

 

चिकित्सकों का मानना है कि यदि रोगी का शरीर इंसुलिन के प्रति प्रतिरोधी नहीं हुआ है, तो इन उपायों से उसे दवा या इंसुलिन पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह विधि केवल टाइप-2 डायबीटीज़ के लिए ही कारगर है।

 

इस मौके पर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ आचार्य, कर्मचारीगण तथा आदेश श्रीवास्तव उपस्थित रहे। वरिष्ठ फार्मासिस्ट संपूर्णानंद पांडेय ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए सभी चिकित्सकों को शुभकामनाएं दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा