मोदी सरकार की नीति अस्पष्ट : खड़गे

पहलगाम हमले व जाति जनगणना पर सीडब्ल्यूसी की बैठक में उठे तीखे सवाल

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार शाम कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक के बाद केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के कई दिन बीत जाने के बावजूद केंद्र सरकार की ओर से अब तक कोई स्पष्ट नीति सामने नहीं आई है।

खड़गे ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, “सीडब्ल्यूसी की 24 अप्रैल को हुई आपात बैठक में आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का संकल्प लिया गया था। हमने सरकार को हर संभव सहयोग देने की बात कही थी, लेकिन अब तक उसकी ओर से कोई ठोस रणनीति देखने को नहीं मिली है।”

उन्होंने बताया कि राहुल गांधी ने कानपुर पहुंचकर आतंकी हमले में शहीद शुभम द्विवेदी के परिवार से मुलाकात की और सरकार से मांग की कि शहीदों को सम्मान मिले और उन्हें आधिकारिक तौर पर ‘शहीद’ का दर्जा दिया जाए।

खड़गे ने जाति जनगणना के मुद्दे पर भी केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की लंबे समय से चली आ रही मांग को सरकार ने आखिरकार मान लिया है, लेकिन इसका समय और तरीका संदेह पैदा करता है।

उन्होंने कहा, “मैंने 16 अप्रैल, 2023 को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जाति जनगणना की मांग की थी, तब सरकार इसके खिलाफ थी। अब अचानक यह बदलाव क्यों? हमें खुशी है कि हमारी बात देर से ही सही, सरकार ने मानी, लेकिन इसके पीछे की मंशा को लेकर अभी भी संदेह है।”

खड़गे ने कहा कि जैसे भूमि अधिग्रहण कानून और कृषि कानूनों की वापसी हुई, वैसे ही जाति जनगणना पर भी सरकार को झुकना पड़ा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने जोर देकर कहा कि देश की एकता और अखंडता के खिलाफ उठने वाली हर चुनौती का डटकर मुकाबला किया जाएगा और विपक्ष इस मुद्दे पर सरकार के साथ खड़ा है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

    स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    महिलाओं को अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना समय की आवश्यकता: अशोक कुमार पटेल

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह

    केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान से वर्चुअल संवाद में जुड़े रामनगर के युवा शुभम सिंह