नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित, आर.एस. ग्रीन मिशन ने किया सराहनीय कार्य

नन्हे मुन्ने बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित, आर.एस. ग्रीन मिशन ने किया सराहनीय कार्य

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

डीह कोइरान (भदोही)। आर.एस. ग्रीन मिशन द्वारा रविवार को भदोही ब्लॉक की ग्रामसभा डीह कोइरान में एक सराहनीय पहल करते हुए नन्हे-मुन्ने बच्चों को शिक्षा के प्रति आकर्षित करने के उद्देश्य से पेंसिल, स्केल, इरेज़र एवं शार्पनर वितरित किए गए। कुल 100 बच्चों को यह सामग्री प्रदान की गई।

इस अवसर पर संस्थापक श्री शिवम् राय, अभिनीश राय, अभिषेक उपाध्याय तथा पंकज कुमार ने मिशन के उद्देश्यों — शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण, खेल और संस्कृति — पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहल से बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि विकसित होती है और समाज को एक नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम में कई विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें श्री कमलेश पटेल (जिला अध्यक्ष, कबड्डी संघ), जय प्रकाश धीवर (ग्राम प्रधान), डॉ. सुन्दर मौर्या, लालमणि प्रजापति, विशाल मौर्य, सूरज प्रजापति, दीपक मौर्या, विकास प्रजापति, शिवम प्रजापति, अजय तिवारी प्रमुख रूप से शामिल रहे।

कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योगदान देते हुए पौधारोपण भी किया गया, जिसमें स्थानीय बच्चों और नागरिकों ने भाग लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    कार्मिकों की तैनाती से लेकर प्रशिक्षण, वाहन, स्टेशनरी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक…

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    नवरात्रि से पहले शैलपुत्री मंदिर की सुरक्षा का जायजा, अपर पुलिस आयुक्त ने किया निरीक्षण

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    चोलापुर में रंगोली के रंगों से उकेरी गई विकसित भारत की तस्वीर

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    मुनारी में जनवादी पार्टी की अति पिछड़ा-अति दलित स्वाभिमान महारैली, आरक्षण वर्गीकरण की उठी मांग

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    रामनगर रामलीला: जयंत प्रसंग से पंचवटी निवास तक की लीला का हुआ मंचन

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    आईआईवीआर में प्रौद्योगिकी दिवस-2026 का आयोजन, 10 उन्नत सब्जी प्रौद्योगिकियों के हुए समझौते

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संघ नेता सुरेश सिंह गौतम के निधन पर जताया शोक