भदोही ने कानून व्यवस्था में पूर्वांचल में हासिल किया दूसरा स्थान

भदोही ने कानून व्यवस्था में पूर्वांचल में हासिल किया दूसरा स्थान

(रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय)

ज्ञानपुर: कानून-व्यवस्था के अनुपालन में भदोही ने एक बार फिर अपनी बेहतर पुलिसिंग का परिचय दिया है। मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर अप्रैल माह के लिए जारी रैंकिंग में भदोही को पूरे उत्तर प्रदेश में 15वां स्थान प्राप्त हुआ है, जबकि पूर्वांचल क्षेत्र में यह जिला दूसरे स्थान पर रहा।

डैशबोर्ड पर 45 बिंदुओं पर आंकलन किया जाता है, जिसमें वांछित अपराधियों पर कार्रवाई, डायल 112 की प्रतिक्रिया समय, घटनाओं के खुलासे, अपराधियों की गिरफ्तारी व सजा दिलवाना शामिल है। भदोही को कुल 10 में से 7.51 फीसदी अंक मिले हैं, जो पूर्वांचल के अधिकतर जिलों से बेहतर है।

पूर्वांचल में भदोही से बेहतर प्रदर्शन सिर्फ सोनभद्र ने किया है, जिसे 7.78 फीसदी अंक के साथ प्रदेश में 7वीं और क्षेत्रीय स्तर पर प्रथम रैंक प्राप्त हुई है। वहीं विंध्याचल मंडल के मिर्जापुर जिले को 37वीं रैंक के साथ तीसरा स्थान मिला है।

भदोही की करीब 20 लाख की आबादी के लिए तीन पुलिस सर्किल और दस थाने कार्यरत हैं। राजस्व विवादों को छोड़ दें तो जिले की पुलिसिंग अधिकांश क्षेत्रों में सराहनीय मानी जा रही है।

पूर्वांचल के अन्य जिलों की बात करें तो वाराणसी को 21वां, गाजीपुर को 31वां, चंदौली को 39वां, जौनपुर को 43वां, बलिया को 53वां, आजमगढ़ को 62वां और मऊ को 69वां स्थान प्राप्त हुआ है।

यह रैंकिंग कानून-व्यवस्था में भदोही पुलिस की तत्परता और प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है, जो भविष्य में अन्य जिलों के लिए एक उदाहरण बन सकती है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    दीनानाथ भास्कर के सामने जीत की हैट्रिक की चुनौती, 2022 के करीबी मुकाबले ने बढ़ाई सियासी दिलचस्पी     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय भदोही। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर…

    तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रप्रेम का संदेश, उत्साह के साथ शामिल हुए विद्यार्थी और युवा

    मेरा युवा भारत, भदोही एवं नमामि गंगे के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ देशभक्ति से ओत-प्रोत कार्यक्रम   रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय SHREE 7NEWS, भदोहीं । उच्च प्राथमिक विद्यालय सनवईया, असनाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    रीडर पद पर चयन को लेकर प्रो. सुमन यादव पर सवाल, अधिवक्ता ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    यूनियन बैंक आरसेटी में 13 दिवसीय कृषि उद्यमिता प्रशिक्षण का समापन

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    श्रेया उपाध्याय हत्याकांड: पीड़ित परिवार से मिले रोहनिया विधायक

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    सावन के अंतिम सोमवार से पहले मार्कंडेय महादेव धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    औराई विधानसभा में 2027 का जनादेश किसके पक्ष में?

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल

    विधानसभा चुनाव से पहले बसपा का बड़ा दांव, मुंगरा बादशाहपुर से विनोद मिश्रा को बनाया प्रत्याशी, क्षेत्र की सियासत में बढ़ी हलचल