उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून बारिश ने पकड़ी रफ्तार

श्रावस्ती और शाहजहांपुर में गिरे ओले, महराजगंज में सबसे अधिक 58 मिमी वर्षा

 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून की बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। राज्य के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी दर्ज की गई। शुक्रवार को श्रावस्ती और शाहजहांपुर में ओले गिरने की खबर है, वहीं महराजगंज जिले में सर्वाधिक 58 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

 

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश के पश्चिमी और तराई क्षेत्रों में पिछले दो दिनों से रुक-रुक कर बारिश हो रही है। अब यह बारिश शनिवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश के हिस्सों तक भी पहुंचेगी। मौसम विभाग ने शनिवार के लिए प्रदेश के 38 जिलों में तेज हवाओं, गरज-चमक और बारिश की चेतावनी जारी की है। कुछ स्थानों पर वज्रपात की भी आशंका जताई गई है। लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

 

बृहस्पतिवार और शुक्रवार को बरेली, शाहजहांपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, रायबरेली, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, गोरखपुर सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बुंदेलखंड के हिस्सों में भी हल्की बारिश और तेज हवाएं चलीं।

 

मौसम वैज्ञानिकों का मानना है कि यह बारिश न सिर्फ तापमान में गिरावट लाएगी, बल्कि खरीफ की फसलों के लिए भी लाभदायक साबित होगी। वहीं, ओलावृष्टि से कुछ इलाकों में किसानों को फसल क्षति का खतरा भी बना हुआ है।

 

फसलों के लिए राहत, पर सतर्कता जरूरी

जहां एक ओर बारिश से किसानों को राहत मिल रही है, वहीं ओलावृष्टि और वज्रपात की आशंका को लेकर कृषि विभाग ने किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी है। साथ ही बिजली गिरने की संभावनाओं के मद्देनज़र ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों से खुले में न रहने की अपील की गई है।

 

आगामी दिनों में मौसम का यह मिजाज बना रह सकता है, और प्री-मानसून गतिविधियों की तीव्रता बढ़ने की संभावना है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन