ऑपरेशन सिंदूर : न्याय की अखंड प्रतिज्ञा” पुस्तक का भव्य विमोचन नई दिल्ली में संपन्न

लेखक प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव और डॉ. शिप्रा धर की पुस्तक को वीरता का दस्तावेज बताया गया

 

नई दिल्ली : भारत विकास परिषद की राष्ट्रीय संगोष्ठी के दौरान नई दिल्ली में “ऑपरेशन सिंदूर : न्याय की अखंड प्रतिज्ञा” पुस्तक का भव्य विमोचन किया गया। इस पुस्तक के लेखक प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव और डॉ. शिप्रा धर हैं। पुस्तक का विमोचन भारत विकास परिषद के संरक्षक गजेन्द्र सिंह संधु एवं राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सुरेश जैन ने संयुक्त रूप से किया।

 

लेखक प्रो. डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुस्तक लेखन का उद्देश्य पहलगाम में पर्यटकों की निर्मम हत्या के जवाब में भारत सरकार द्वारा किए गए “ऑपरेशन सिंदूर” को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना है। उन्होंने कहा,

 

“यह सिर्फ एक सैन्य कार्रवाई नहीं थी, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा और अखंडता की दिशा में उठाया गया ऐतिहासिक कदम था। ऑपरेशन सिंदूर आतंकवादियों के लिए काल बन गया और अंततः पाकिस्तान को झुकना पड़ा।”

 

उन्होंने यह भी घोषणा की कि पुस्तक की 5,000 प्रतियां भारतीय सैनिकों को निःशुल्क प्रदान की जाएंगी और यह देशभर की प्रमुख लाइब्रेरियों में भी उपलब्ध कराई जाएगी।

 

जय भारत मंच के काशी प्रांत के वरिष्ठ महामंत्री संपूर्णानंद पाण्डेय ने इस अवसर पर कहा,

 

“यह पुस्तक केवल एक किताब नहीं, बल्कि देश के जवानों की वीरता और बलिदान को श्रद्धांजलि है। इससे नई पीढ़ी को हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस की प्रेरणा मिलेगी।”

 

इस अवसर पर भारत विकास परिषद के राष्ट्रीय सचिव श्री डी. डी. शर्मा, महिला सहभागिता संरक्षक निदर्शना गोवानी, गतिविधि सह संयोजक गीता गुप्ता, अनिता जी, अमिता जी समेत सैकड़ों गणमान्य नागरिक और सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, सैन्य बलों के सम्मान और साहित्यिक अभिव्यक्ति के संगम का प्रतीक बन गया, जहाँ “ऑपरेशन सिंदूर” को एक नई पहचान मिली।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

    अधूरे एनएच-233 पर टोल वसूली बंद कराने की मांग, किसानों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन