बीएचयू का छात्र मिला कोरोना पॉजिटिव, जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या हुई छह

स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर, लोगों से की गई सतर्कता बरतने की अपील

वाराणसी : जिले में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। शनिवार को बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के माइक्रोबायोलॉजी विभाग के एक छात्र की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर छह हो गई है।

मिली जानकारी के अनुसार छात्र को कुछ दिनों से सर्दी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। लक्षणों को देखते हुए उसका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में छात्र को कोरोना संक्रमित पाया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उसे होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह सतर्क है। जिले के सरकारी अस्पतालों में कोरोना जांच की सुविधा बहाल कर दी गई है और संदिग्ध मामलों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि लक्षण दिखने पर तुरंत जांच कराएं और भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क पहनने सहित सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, अभी घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन लापरवाही खतरनाक हो सकती है। विभाग की टीम संक्रमित छात्र के संपर्क में आए अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    “स्वच्छ परिसर – स्वस्थ समाज” का संदेश देकर विद्यार्थियों ने लोगों को किया जागरूक   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। चंद्रशेखर सिंह नेशनल कॉलेज, कादीपुर कला, चौबेपुर के विद्यार्थियों…

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    तीन माह से अधूरी पड़ी सड़क, आंदोलन और आमरण अनशन की चेतावनी   (रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय) चौबेपुर (वाराणसी)। कादीपुर-राजवारी वाया धौरहरा मार्ग की जर्जर स्थिति को लेकर ग्रामीणों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    विद्यालयी बच्चों ने मार्कण्डेय महादेव मंदिर परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    बदहाल कादीपुर-राजवारी मार्ग को लेकर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    राजकीय चिकित्सालय निर्माण कार्य में बाधा डालने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    गंगा की तेज धारा में समाया युवक, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    मदर्स डे पर मातृशक्ति का सम्मान, स्कूल में हुआ भव्य समारोह

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

    सुभासपा नेताओं ने फूलपुर थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन