पचास हजार का रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए बीड़ा के जेई और डाक रनर

भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर की टीम ने भदोही में दी दबिश

(एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही।भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण (बीड़ा) में तैनात अवर अभियंता (जेई) विनोद कुमार व आउटसोर्सिंग पर नियुक्त डाक रनर अमित कुमार को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर मंडल की टीम ने मंगलवार को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम मुंसी लाटपुर निवासी नीरज कुमार गोंड़ ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन मीरजापुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप था कि बीड़ा के जेई विनोद कुमार द्वारा नक्शा पास कराने के एवज में 1.25 लाख रुपये की रिश्वत मांगी गई थी, जिसमें पहली किस्त के तौर पर 50 हजार रुपये देने की बात तय हुई थी।

 

शिकायत की पुष्टि के बाद उच्च अधिकारियों से अनुमति प्राप्त कर ट्रैप टीम गठित की गई। प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह के नेतृत्व में मीरजापुर मंडल की टीम ने बीड़ा कार्यालय में छापा मारा और दोनों आरोपियों को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया।

 

गिरफ्तारी करने वाली टीम में निरीक्षक विनय सिंह के साथ अनिल कुमार चौरसिया, दिग्विजय नाथ तिवारी, सुरेश कुमार यादव, शैलेंद्र राय, सर्वेश तिवारी और राजकुमार यादव शामिल रहे।

 

इस कार्रवाई से प्राधिकरण कार्यालय में हड़कंप मच गया है। वहीं, भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रशासन की सख्ती एक बार फिर सामने आई है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    कार्मिकों की तैनाती से लेकर प्रशिक्षण, वाहन, स्टेशनरी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक…

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा