विश्व पर्यावरण दिवस पर आर.एस. ग्रीन मिशन द्वारा वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम 

विश्व पर्यावरण दिवस पर आर.एस. ग्रीन मिशन द्वारा वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

चकसैफ, भदोही। विश्व पर्यावरण दिवस के पावन अवसर पर आज दिनांक 5 जून 2025 को आर.एस. ग्रीन मिशन द्वारा भदोही जनपद के चकसैफ मोहल्ला, वार्ड संख्या 22 में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य आम जनमानस को हरियाली, स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था। “एक पौधा – एक जीवन” के संदेश को आत्मसात करते हुए, लोगों को अपने घरों और आस-पास के क्षेत्र में वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों की भागीदारी सराहनीय रही। कई लोगों ने अपने निवास स्थानों पर पौधे रोपित किए और नियमित देखभाल का संकल्प भी लिया।

इस अभियान में विशेष रूप से अंजली मौर्या, रोहित तिवारी, पंकज जी का सहयोग प्रमुख रहा। साथ ही जिन परिवारों में वृक्षारोपण एवं पौध वितरण किया गया, उनमें स्नेहलता गुप्ता, शिवपूजन सेठ, राधा मौर्या, गोकुल श्रीवास्तव, किसन मौर्या आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित जनों ने पर्यावरण संरक्षण हेतु मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया और इस धरती को हराभरा व स्वच्छ बनाने के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिज्ञा दोहराई।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्नातक-शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर डीएम ने की समीक्षा

    कार्मिकों की तैनाती से लेकर प्रशिक्षण, वाहन, स्टेशनरी और मतदान केंद्रों की व्यवस्थाओं को समयबद्ध पूरा करने के निर्देश     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक…

    मुख्यमंत्री योगी ने ग्लोबल ओवरसीज के स्टॉल का किया अवलोकन

    संत रविदास की छवि वाला हस्तनिर्मित कालीन और गदा भेंटकर किया स्वागत, भदोही कारपेट मार्ट को नोएडा की तर्ज पर संचालित करने की मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  भदोही। 50वें…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीअन्न की खेती से बढ़ेगी किसानों की आमदनी, कम लागत में मिलेगा बेहतर लाभ : सुनील पटेल

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं के वर्णन से भक्तिमय हुआ रामेश्वर का राधा-कृष्ण मंदिर

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    न्याय पंचायत बरेमा में काशी सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    वाराणसी में राष्ट्रीय दिव्यांग क्रिकेट प्रतियोगिता की ‘सेवा संकल्प ट्रॉफी’ का अनावरण

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

    मुख्य चुनाव आयुक्त की बर्खास्तगी की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा