धोखाधड़ी करके महिला के गले से चेन चुराने वाली अभियुक्ता थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार

धोखाधड़ी करके महिला के गले से चेन चुराने वाली अभियुक्ता थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार,

 

वाराणसी- पुलिस आयुक्त वाराणसी के अपराधों की रोकथाम, चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा ज़ोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त कैण्ट के नेतृत्व में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस टीम मु0अ0स0- 290/2023 धारा 420/379/411 भा. द. वि. थाना लालपुर पाण्डेयपुर से सम्बन्धित वांछित अभियुक्ता सुशीला देवी पत्नी संजय यादव निवासिनी ग्राम गहनी गोपालपुर थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को आज दिनांक 24.12.2023 समय 12.10 बजे सुधाकर महिला पी. जी. कालेज के पास की गली से गिरफ्तार किया गया।

 

अभियुक्ता के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी गले की चेन लगे लाकेट को बेचने से प्राप्त रूपयों में से शेष 3770/- रू0 नगद बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।घटना का विवरण-अभियुक्ता पूछताछ पर बता रही है कि दिनांक 09.11.2023 को मैं दोपहर के समय में लमही में आटो पर बैठी थी, जहाँ यह महिला (वादिनी) पहले से ही आटो में बैठी थी।

 

इन्होनें गले में लाकेट लगा चैन पहन रखा था, जिसको चुराने की नीयत से मैनें इनसे बातचीत कर बातों में उलझाकर आटो में बैठी भीड़ का फायदा उठाते हुये इनके गले से लाकेट लगा चैन निकाल लिया था और चुराने के बाद मैं आटो से जाकर आगे उत्तर गयी।

 

घटना का विवरण-दिनांक 09.11.2023 को वादिनी मुकदमा श्रीमती आशा त्रिपाठी पत्नी श्री जितेन्द्र नाथ त्रिपाठी निवासिनी- मकान नं0 7/41 बेनीपुर थाना सानाथ कमिश्नरेट वाराणसी ने लिखित प्रार्थना पत्र दिया कि दिनांक 09.11.2023 को अज्ञात अभियुक्ता द्वारा वादिनी के साथ आटो मे छल करके गले से सोने की चैन धोखे से निकाल लेने के सम्बन्ध में दाखिल की।

 

प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर में मु0अ0स0 0290/2023 धारा 420,406 भा0द0वि0 पंजीकृत किय गया, जिसकी विवेचना उ0नि0 श्री अंकुर कुशवाहा थाना लालपुर पाण्डेयपुर कमि० वाराणसी द्वारा सम्पादित की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    चार दिन से लापता 19 वर्षीय युवती को राजातालाब पुलिस ने सकुशल खोज निकाला

    गुमशुदगी दर्ज होने के बाद पुलिस टीम लगातार कर रही थी तलाश, युवती के घर लौटने पर परिजनों ने जताया आभार     रिपोर्ट विवेक राय वाराणसी। थाना राजातालाब पुलिस…

    मतगणना को लेकर वाराणसी पुलिस अलर्ट, पुलिस आयुक्त ने परखी सुरक्षा व्यवस्था

    खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की मतगणना आज, तीन स्तरीय सुरक्षा घेरा; सीसीटीवी और ड्रोन से होगी निगरानी     वाराणसी। खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 की 27 अक्टूबर को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    वाराणसी से प्रयागराज तक भाजपा कार्यकर्ताओं का शक्ति प्रदर्शन, 1000 कार्यकर्ताओं का काफिला रवाना

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    डॉ. घनश्याम सिंह पीजी कॉलेज में गूंजा युवाओं का लोकतांत्रिक स्वर, यूथ पार्लियामेंट-2027 का भव्य आयोजन

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    बकरी चोरी कर भाग रहे तीन आरोपियों को ग्रामीणों ने पकड़ा

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी

    अभिषेक त्रिपाठी को मिली भाजपा में बड़ी जिम्मेदारी