चंदौली के मोहम्मद तलहा का यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

चंदौली के मोहम्मद तलहा का यूपी स्पोर्ट्स कॉलेज में चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

 

चंदौली। जनपद के सकुराबाद गांव निवासी मोहम्मद तलहा ने क्रिकेट के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज, लखनऊ में अपना स्थान सुनिश्चित किया है। उनके इस चयन से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और खेल प्रेमियों में उत्साह देखा जा रहा है।

 

मोहम्मद तलहा, जो कि मुगलसराय विधानसभा अंतर्गत सकुराबाद गांव निवासी वसीम अहमद के पुत्र हैं, ने जिला व मंडल स्तर पर हुए ट्रायल्स में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का ध्यान आकर्षित किया। जिला स्तरीय ट्रायल मार्च माह में संपन्न हुआ था, जिसके बाद मुख्य ट्रायल 5 से 10 मई के बीच लखनऊ स्थित गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित हुआ। 14 मई को जारी मेरिट सूची में तलहा का नाम चयनित खिलाड़ियों में शामिल किया गया, वहीं 25 मई को मेडिकल परीक्षण में उत्तीर्ण होने के पश्चात उनका नाम अंतिम चयन सूची में दर्ज हुआ।

 

तलहा के चयन की खबर जैसे ही क्षेत्र में फैली, बधाइयों का तांता लग गया। ग्रामीणों ने उनके आवास पर पहुंचकर मिठाई खिलाई और माल्यार्पण कर शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर अंतरराष्ट्रीय पहलवान इमरान खान ने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज में चयनित होना युवाओं के लिए न केवल गौरव की बात है, बल्कि यह उनके खेल करियर को एक नई दिशा देता है। उन्होंने कहा कि हॉस्टल जीवन छात्रों को अनुशासन, आत्मनिर्भरता और समय प्रबंधन जैसे महत्वपूर्ण जीवन मूल्यों से परिचित कराता है।

 

खेल जगत से जुड़े लोगों के अनुसार, मोहम्मद तलहा का चयन आने वाले समय में चंदौली के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस मौके पर छात्र नेता शारीक अख्तर, फरमान अहमद सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे और मोहम्मद तलहा को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र