रेवसा बस्ती के विस्थापितों ने रखी जमीन के बदले जमीन की मांग, अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन भी जारी

रेवसा बस्ती के विस्थापितों ने रखी जमीन के बदले जमीन की मांग, अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन भी जारी

 

चंदौली (ताराजीवनपुर)। भारतमाला परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण से प्रभावित रेवसा बस्ती के सैकड़ों परिवारों ने जमीन के बदले जमीन का पट्टा दिए जाने समेत अन्य मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना 13वें दिन भी जारी रखा। रेवसा बस्ती बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले धरना दे रहे ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सभी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं होगा, आंदोलन खत्म नहीं किया जाएगा।

 

गुरुवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा धरना स्थल पहुंचे और आंदोलनकारियों से वार्ता कर उन्हें समझाने-बुझाने का प्रयास किया। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं पर विचार कर उचित समाधान निकाला जाएगा, लेकिन ग्रामीण अपनी मांगों पर अड़े रहे।

 

धरना स्थल पर मौजूद संघर्ष समिति के अध्यक्ष एवं छात्र नेता अभिषेक ने आरोप लगाया कि जिला प्रशासन बस्ती को उजाड़ने की साजिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि रेवसा गांव की भूमि की कीमतें काफी बढ़ गई हैं और प्रशासन औने-पौने दाम में अधिग्रहण करना चाहता है। बगैर पुनर्वास और उचित मुआवजा दिए विस्थापन का प्रयास किया जा रहा है, जो भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का खुला उल्लंघन है।

 

अखिल भारतीय किसान महासभा के जिला सह सचिव संजय यादव ने कहा कि बहुफसली उपजाऊ जमीन के बदले किसानों को कृषि योग्य भूमि का पट्टा देना ही न्यायसंगत होगा। अन्यथा गरीब परिवारों के समक्ष आजीविका का संकट खड़ा हो जाएगा।

 

धरने में मौजूद किसान नेताओं ने बिजली बिल और माइक्रोफाइनेंस कंपनियों द्वारा ग्रामीणों पर डाले गए कर्ज को भी माफ करने की मांग रखी।

 

इस अवसर पर तहसीलदार राहुल सिंह, क्राइम इंस्पेक्टर रमेश यादव, किसान नेता केदार यादव, इंद्रजीत शर्मा, महेंद्र एडवोकेट, शमीम मिल्की, रामदुलार बिंद, तूफानी गोंड, दीपक, सोमनाथ, सुरेंद्र प्रसाद, राधेश्याम सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और महिलाएं मौजूद रहीं।

 

आंदोलनकारियों ने साफ किया कि जब तक जमीन के बदले जमीन का पट्टा, कर्जमाफी और पुनर्वास की गारंटी नहीं होगी, धरना जारी रहेगा।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    बाबा कीनाराम जन्मोत्सव में पहुंचे विधायक सुशील सिंह, लिया आशीर्वाद

    रामगढ़ मठ में हवन-पूजन कर विधायक ने की क्षेत्र के विकास की घोषणा, अगले वर्ष बाबा कीनाराम की भव्य प्रतिमा स्थापित कराने का दिया आश्वासन     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप…

    सरकारी विद्यालय बना उत्कृष्ट शिक्षा का केंद्र, कॉन्वेंट स्कूलों को दे रहा कड़ी चुनौती

    चंदौली के परोरवा कंपोजिट विद्यालय में आधुनिक शिक्षा के साथ संस्कारों पर भी विशेष जोर, लगभग एक हजार छात्र कर रहे अध्ययन   रिपोर्ट विवेक राय  रामनगर (चंदौली)। आज के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा