काले बैग में छुपाकर ले जा रहा था 15.92 लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

काले बैग में छुपाकर ले जा रहा था 15.92 लाख रुपये, पुलिस ने किया गिरफ्तार

 चंदौली (डीडीयू नगर)। पुलिस अधीक्षक आदित्य लाग्हे के निर्देशन में संदिग्धों व वांछितों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। सोमवार रात पुलिस ने वीआईपी गेट के पास से एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसके पास से 15.92 लाख रुपये की नकदी बरामद हुई है।

 

प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह अपनी टीम के साथ रात्रि गश्त पर थे, तभी राजकीय अस्पताल के समीप वीआईपी गेट के पास एक युवक काले बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में दिखाई पड़ा। संदेह होने पर पुलिस ने जब उसे रोका और तलाशी ली तो उसके बैग से भारी मात्रा में नकदी बरामद हुई।

 

गिरफ्तार व्यक्ति ने पूछताछ में अपना नाम शकील अहमद पुत्र बेलाल अहमद, निवासी कसाब महाल, थाना मुगलसराय बताया। नकदी के स्रोत और उद्देश्य के बारे में वह कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सका।

 

पुलिस ने तत्काल मामले की सूचना आयकर विभाग वाराणसी को दी है। आयकर विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

पुलिस अधीक्षक ने इस कार्रवाई को संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी निगरानी का परिणाम बताया और टीम को सराहना दी है। जिले में नकदी की अवैध ढुलाई को लेकर पुलिस सतर्क है और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    मनीष सिंह हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन

    डीसीपी नीतू काद्दयान और एडीसीपी नृपेंद्र कुमार के नेतृत्व में चार और आरोपी गिरफ्तार   वाराणसी। चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड में कमिश्नरेट पुलिस लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस…

    25 हजार का इनामी आफताब अंसारी गिरफ्तार

    धर्म परिवर्तन के लिए दबाव और शोषण के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था आरोपी   वाराणसी। काशी जोन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसीपी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    बरेका में अंडर-17 बालिका बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आगाज

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    वायरल वीडियो के बाद मारपीट मामले में चार नामजद पर केस

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    बारात के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने सुनीं क्षेत्रवासियों की समस्याएं

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन

    गंगा थीम और शिवलिंग स्वरूप में बनेगा नगर निगम का नया सदन भवन