दोपहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, गडकरी ने भ्रामक खबरों पर लगाई रोक

दोपहिया वाहनों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स, गडकरी ने भ्रामक खबरों पर लगाई रोक

नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को स्पष्ट किया कि दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने इस संबंध में मीडिया में चल रही खबरों को सिरे से खारिज कर दिया।

गडकरी ने कहा, “कुछ मीडिया घराने भ्रामक दावे कर रहे हैं कि 15 जुलाई 2025 से दोपहिया वाहनों को भी टोल टैक्स देना होगा। मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि यह पूरी तरह फर्जी खबर है। सरकार ने ऐसा कोई प्रस्ताव न तो विचाराधीन रखा है और न ही इस पर कोई चर्चा हुई है।”

केंद्रीय मंत्री ने बिना पुष्टि खबरें चलाने पर मीडिया संस्थानों की आलोचना भी की। उन्होंने कहा कि इस तरह की अफवाहें जनता में अनावश्यक भ्रम फैलाती हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने भी मीडिया रिपोर्टों की तथ्य जांच करते हुए इन दावों को गलत बताया। एनएचएआई ने अपने बयान में कहा, “भारत सरकार का दोपहिया वाहनों पर कोई टोल टैक्स लगाने का इरादा नहीं है। इस बारे में कोई प्रस्ताव विचाराधीन नहीं है। दोपहिया वाहनों के लिए टोल पर छूट पहले की तरह लागू रहेगी।”

गौरतलब है कि हाल के दिनों में कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया था कि सरकार दोपहिया वाहनों को डिजिटल टोल व्यवस्था के दायरे में लाकर राजमार्गों के रखरखाव में उनका भी योगदान सुनिश्चित करना चाहती है। इन रिपोर्टों में कहा गया था कि 15 जुलाई से सभी दोपहिया वाहन चालकों को टोल टैक्स देना होगा।

फिलहाल राष्ट्रीय राजमार्गों पर केवल चारपहिया और भारी वाहनों से ही टोल शुल्क वसूला जाता है। गडकरी ने दोहराया कि इस व्यवस्था में बदलाव की कोई योजना सरकार के पास नहीं है और जनता को इस तरह की अफवाहों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ा कार्यकर्ताओं का उत्साह, बोले— बूथ से लेकर संगठन तक और मजबूत होगी भाजपा   SHREE 7NEWS, वाराणसी। भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय एवं…

    मैकफर्सन झील पर योग सत्र और जल संरक्षण अभियान, गंगा टास्क फोर्स ने किया जागरूक

    प्रादेशिक सेना की पहल से स्वस्थ जीवनशैली और पर्यावरण संरक्षण का दिया गया संदेश     SHREE 7NEWS, प्रयागराज। 137 कम्पोजिट इकोलॉजिकल टास्क फोर्स बटालियन (प्रादेशिक सेना) 39 जीआर (गंगा…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    मोटिवेशनल सीरीज ‘रिश्ते ही पूंजी है’ का भव्य प्रीमियर, दर्शकों ने की मुक्तकंठ से सराहना

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    भाजपा काशी क्षेत्र की कमान अशोक चौरसिया को, 2027 मिशन विजय का किया आह्वान

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    72 घंटे तक नहीं हुई पहचान, अज्ञात व्यक्ति का पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगा गंजारी क्रिकेट स्टेडियम का भव्य उद्घाटन, तैयारियां अंतिम चरण में

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    जर्जर तार बदलने के कार्य से शुक्रवार को चार घंटे बाधित रहेगी तीन फीडरों की विद्युत आपूर्ति

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण

    श्री शतचंडी महायज्ञ के दूसरे दिन उमड़ा आस्था का जनसैलाब, वैदिक मंत्रों से भक्तिमय हुआ वातावरण