फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति द्वारा प्रधानमंत्री स्वनिधि से समृद्धि योजना पर विचार विमर्श संगोष्ठी का आयोजन

(सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति द्वारा 12 अक्टूबर गुरुवार कों प्रताप पैलेस, कैंट,वाराणसी में प्रधानमंत्री स्वनिधि से समृद्धि योजना पर विचार विमर्श संगोष्ठी का आयोजन किया गया | मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित भाजपा नेता शालिनी यादव ने कहा कि यहां उपस्थित सभी महिला स्ट्रीट वेंडर्स हमारे समाज के अभिन्न अंग हैं और उनकी महत्वपूर्ण योगदान को नकारा नहीं जा सकता है महिला स्ट्रीट वेंडरों की संख्या दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है वे अपने दैनिक जीवन की लड़ाइयों का सामना करते हुए गलियों, चौराहों और बाजारों में अपने व्यापार को चलाती हैं इसके अलावा वे अपने परिवारों की आर्थिक सहायता करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान प्रदान करती हैं |मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा नेता अजय सिंह बॉबी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री स्वनिधि से समृद्धि पर आयोजित इस संगोष्ठी के माध्यम से मैं बताना चाहूंगा की हम सभी हृदय से चाहते हैं कि आप अपने व्यापार को नये आयाम दें ताकि आप न केवल अपने व्यवसाय की सफलता पाएं, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूती प्रदान करें | प्रधानमंत्री स्वानिधि योजना का उपयोग करके हम साथ मिलकर एक सशक्त और समृद्ध भारत की दिशा में कदम बढ़ा सकते हैं आपका सफलता हमारी सफलता है और भारतीय जनता पार्टी सदैव आपके साथ हैं आपके सपनों को पूरा करने के लिए कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित पूर्वाचल महिला व्यापार मंडल अध्यक्ष सविता सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से महिला पथ विक्रेताओं को हमारे समाज को समृद्धि और समाज में सामाजिक समानता की दिशा में कदम आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी |महिला पथ विक्रेताओं के योगदान की सराहनीय होना चाहिए और हमें उनके साथ सहयोग करना चाहिए |कार्यक्रम की अध्यक्षता फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद सिंह ने कार्यक्रम का संचालन फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति सचिव अभिषेक निगम ने किया व धन्यवाद ज्ञापन फेरी पटरी ठेला व्यवसायी समिति कार्यकारी अध्यक्ष हरिशंकर सिन्हा ने किया |संगोष्ठी में मुख्य रूप से नन्दनी त्रिपाठी, अनिता गुप्ता, गायत्री देवी गीता देवी,अर्चना चदवानी,मुन्नी यादव समेत सैकड़ों पटरी व्यवसायी उपस्थित थे ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी