बीएचयू इमरजेंसी के डॉक्टरों से मारपीट के आरोपितों को मिली जमानत

(सन्तोष कुमार सिंह )

वाराणसी :- बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के इमरजेंसी में बीते 20 सितम्बर को चिकित्कसकों से मारपीट व दुर्व्यवहार के मामले में दो आरोपितों को कोर्ट से राहत मिल गयी |सिविल जज जूनियर डिवीजन (षष्ठम)/ न्यायिक मजिस्ट्रेट मीनाक्षी बंसल की अदालत ने अजीत कुमार यादव व रंजीत कुमार यादव को 25-25 हजार रुपए की दो जमानतें एवं व्यक्तिगत बंधपत्र देने पर रिहा करने का आदेश दिया इसके पूर्व दोनों आरोपितों अंतरिम जमानत पर थे और गुरुवार को नियमित जमानत के लिए कोर्ट में समर्पण कर किया था | अदालत में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता अनुज यादव, नरेश यादव व रोहित यादव ने पक्ष रखा |प्रकरण के अनुसार बीएचयू के सर सुंदरलाल चिकित्सालय के इमरजेंसी में बीते 20 सितम्बर को रेजीडेंट चिकित्कसकों से कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए दुर्व्यवहार किया था इस मामले को लेकर आक्रोशित रेजीडेंट चिकित्सकों ने पिटाई के विरोध में आरोपितों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर आईएमएस निदेशक कार्यालय पर हड़ताल कर विरोध-प्रदर्शन शुरु कर दिया था |चिकित्सकों की हड़ताल से बीएचयू की स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर पड़ने लगा जिसके बाद आनन-फानन में लंका पुलिस ने 26 सितम्बर 2023 को दोनों आरोपितों अजीत कुमार यादव व रंजीत कुमार यादव को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया | अदालत में दोनों आरोपितों की जमानत अर्जी पर उनके अधिवक्ताओं ने पक्ष रखा और दोनों आरोपितों को जमानत पर रिहा करने की अदालत से अपील की |अदालत ने जमानत अर्जी पर सुनवाई करते हुए दोनों आरोपितों को जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया ||

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    विश्व हिंदू महासंघ ने प्रधानमंत्री के नाम जिलाधिकारी को सौंपे जाने वाले ज्ञापन में भूमि संबंधी विवाद के समाधान की उठाई मांग   रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  मथुरा। विश्व हिंदू महासंघ,…

    प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर संगम तट पर जला ‘आशीर्वाद का दीया’

    हरि हर गंगा आरती समिति ने भजन-कीर्तन के बाद मां गंगा की आरती कर स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की     प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    श्रीकृष्ण जन्मभूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सिगरा पुलिस की कार्रवाई, 75 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ दो गिरफ्तार

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    सेवा संकल्प अभियान के तहत सीएचसी चोलापुर में फल वितरण

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    अंतिम पंक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता : विधायक त्रिभुवन राम

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    हनुमान बाग मंदिर में महाआरती व प्रसाद वितरण कार्यक्रम संपन्न

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी

    अपराध नियंत्रण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: एसएसपी