मोहर्रम पर्व को लेकर चेयरमैन पति डॉ. अतहर अंसारी ने ताजिया मार्गों का किया निरीक्षण

मोहर्रम पर्व को लेकर चेयरमैन पति डॉ. अतहर अंसारी ने ताजिया मार्गों का किया निरीक्षण

 

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। मोहर्रम पर्व के सुचारु आयोजन के मद्देनजर नगर पालिका परिषद भदोही ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। शनिवार को पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर के पति डॉ. मोहम्मद अतहर अंसारी ने नगर पालिका के अधिकारियों व अखाड़ा कमेटी अध्यक्ष जमील अहमद अंसारी के साथ ताजिया व अखाड़ा जुलूस मार्गों का व्यापक निरीक्षण किया।

 

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन पति डॉ. अंसारी ने चौरी रोड, पायल टॉकीज मार्ग, मलिकाना, पचभैया, गोरियाना मैदान, जमुंद, कजियाना, अम्बर नीम, कटरा बाजार से लेकर गोला मंडी कर्बला तक सभी प्रमुख मार्गों की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि जिन मार्गों पर सड़क निर्माण या मरम्मत का कार्य प्रगति पर है, वहां जेसीबी मशीन लगाकर रास्ते को तत्काल सुगम कराया जाए।

 

डॉ. अंसारी ने अखाड़ेदार और ताजियादारों से भी संवाद कर उनकी जरूरतों और सुझावों को सुना। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मोहर्रम की पांचवीं तारीख तक सभी मार्गों को पूरी तरह दुरुस्त कर दिया जाएगा ताकि किसी भी जुलूस या अखाड़ा के दौरान कोई असुविधा न हो।

 

वहीं पालिकाध्यक्ष नरगिस अतहर ने भी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अखाड़ा, दुलदुल और ताजिया जुलूस मार्गों की साफ-सफाई, मरम्मत और अन्य जरूरी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि “पर्व पर श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए।”

 

इस मौके पर सभासद पति अलाउद्दीन खां अलाउ, प्रदीप यादव, इसरार अंसारी, सुफियान अंसारी, एबरार उर्फ ठल्लु अंसारी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। निरीक्षण दल ने जगह-जगह रुककर चेंबर, नालियों और सड़क की दशा का भी जायजा लिया।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    CRPF व सामाजिक संस्था के संयुक्त प्रयास से वृहद पौधारोपण अभियान

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    “सबका साथ हो, गंगा साफ हो” — कांवरियों का स्वच्छता संदेश

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    रोजगार मेले में 53 दिव्यांग अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    विश्वकर्मा मैरिज लॉन का भव्य शुभारंभ

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    स्वामी शिवानंद महाराज की 131वीं जयंती पर भव्य आयोजन

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर

    मिशन समाज सेवा की पहल से बढ़ी संवेदनशीलता, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर