ऑपरेशन मुक्ति के तहत भदोही में दो बाल श्रमिक मुक्त, एजेंसी मालिकों पर कानूनी कार्रवाई

ऑपरेशन मुक्ति के तहत भदोही में दो बाल श्रमिक मुक्त, एजेंसी मालिकों पर कानूनी कार्रवाई

(रिपोर्ट एडवोकेट अभिषेक उपाध्याय)

भदोही। मिशन शक्ति फेज 5.0 के अंतर्गत ऑपरेशन मुक्ति (बचपन बचाओ अभियान) के तहत शनिवार को जिले में बाल श्रम के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की गई। जिलाधिकारी शैलेश कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के संयुक्त निर्देशन में श्रम विभाग व एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) की संयुक्त टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया।

अभियान के दौरान रजपुरा स्थित कृष्णा ऑटो एजेंसी और भदोही होंडा एजेंसी में छापेमारी कर वहां हेल्पर के रूप में काम कर रहे दो नाबालिग बच्चों को मुक्त कराया गया। दोनों बाल श्रमिकों की उम्र क्रमशः लगभग 15 और 17 वर्ष बताई जा रही है।

कार्रवाई के दौरान दोनों बच्चों को कार्यस्थल से अलग कर आवश्यक काउंसलिंग और चिकित्सकीय परीक्षण के लिए बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। श्रम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दोनों एजेंसियों के मालिकों के खिलाफ बाल श्रम निषेध अधिनियम के तहत नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

रेस्क्यू अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मयंक मिश्रा, थाना AHTU के प्रभारी इंद्र भूषण यादव, मुख्य आरक्षी पप्पू राव, मुख्य आरक्षी राम किशोर, महिला आरक्षी उपासना समेत टास्क फोर्स कमेटी के सदस्य इंद्रजीत तिवारी, दीपक मौर्य और वीरेंद्र यादव शामिल रहे।

जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में किसी भी प्रतिष्ठान में बाल श्रम मिलने पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्चों के पुनर्वास और शिक्षा की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    सुरिंदर यादव–विजय यादव की हिट जोड़ी फिर साथ, मणि भट्टाचार्य व प्रेम सिंह समेत कई कलाकार आएंगे नजर   रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। भोजपुरी सिनेमा में अपनी सफल फिल्मों के…

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    डीएम शैलेश कुमार ने अधिकारियों को दिए निर्देश, तिरंगा रैली, वंदे मातरम् गायन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और डिजिटल अभियान से बढ़ेगी जनभागीदारी     रिपोर्ट विवेक राय  भदोही। जनपद में 9…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति