दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बने संपूर्णा नंद पाण्डेय

दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन के नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी बने संपूर्णा नंद पाण्डेय

वाराणसी: आल इंडिया क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ फिजिकली चैलेंज्ड (पी.सी.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार श्रीवास्तव एवं रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष व दिव्यांग क्रिकेट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय सिंह ने संयुक्त रूप से घोषणा की कि वाराणसी के संपूर्णा नंद पाण्डेय को दिव्यांग क्रिकेट एसोसिएशन का नेशनल जॉइंट सेक्रेटरी नियुक्त किया गया है।

पदभार ग्रहण करने के उपरांत श्री पाण्डेय ने कहा कि भारत में क्रिकेट केवल एक खेल नहीं, बल्कि जुनून है। उन्होंने बताया कि बच्चे, युवा और बुजुर्ग सभी वर्गों में क्रिकेट के प्रति गहरा आकर्षण है।

उन्होंने कहा कि डीसीसीआई (दिव्यांग क्रिकेट कंट्रोल इंडिया) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उस सपने को साकार करने की दिशा में कार्यरत है, जिसमें दिव्यांग क्रिकेटरों का भविष्य उज्ज्वल बनाने की बात कही गई है। प्रधानमंत्री ने भी भरोसा दिलाया है कि दिव्यांग खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

श्री पाण्डेय ने जानकारी दी कि दिव्यांग क्रिकेट के ब्रांड एंबेसडर के रूप में कई राष्ट्रीय स्तर के नामचीन क्रिकेटर जुड़े हुए हैं। आगामी नवंबर माह में दिव्यांग क्रिकेट का आईपीएल भी आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

नियुक्ति के अवसर पर श्री पाण्डेय ने राष्ट्रीय टीम के सभी पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा आश्वासन दिया कि दिव्यांग क्रिकेट के विकास और खिलाड़ियों की सुविधाओं के विस्तार के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    सेना भर्ती की तैयारी कर रहे 22 वर्षीय राकेश गुप्ता ने दी नीचे उतरने से इनकार की चेतावनी, समर्थन में जुटे दर्जनों युवा     रिपोर्ट विवेक राय चोलापुर (वाराणसी)।…

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘25 वर्ष—देश के विकास के लिए समर्पित’ थीम पर गौर गांव में आयोजन, विभिन्न योजनाओं और विकास कार्यों को नाट्य प्रस्तुति के माध्यम से किया गया प्रदर्शित     रिपोर्ट:…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा