अमरावती वेलफेयर सोसायटी का अनुकरणीय प्रयास, अन्तर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर 500 माताओं को मिला सम्मान, सशक्तिकरण का संकल्प

अमरावती वेलफेयर सोसायटी का अनुकरणीय प्रयास, अन्तर्राष्ट्रीय विधवा दिवस पर 500 माताओं को मिला सम्मान, सशक्तिकरण का संकल्प

 

चौबेपुर (वाराणसी)। रविवार को अन्तर्राष्ट्रीय विधवा दिवस के अवसर पर अमरावती वेलफेयर सोसायटी एवं द लुम्बा फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में अजगरा विधानसभा क्षेत्र स्थित डालिम्स सनबीम स्कूल, चौबेपुर में विधवा माताओं एवं बहनों के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की 500 विधवा महिलाओं को अंगवस्त्र (साड़ी) प्रदान कर सम्मानित किया गया।

 

समारोह की अध्यक्षता अजगरा विधायक त्रिभुवन राम ने की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि नारी सम्मान ही सभ्य समाज की पहचान है। अहिल्याबाई होल्कर से लेकर डॉ. भीमराव अंबेडकर तक सभी महापुरुषों ने महिलाओं को अधिकार दिलाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाना इसी कड़ी का विस्तार है।

 

मुख्य अतिथि काशी प्रांत के क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने आयोजन को प्रेरणास्पद बताते हुए कहा कि इससे अन्य संस्थाओं को भी विधवा महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी।

 

विशिष्ट अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार के प्रयासों से समाज के सभी वर्गों में सम्मान और अधिकार की भावना का विस्तार हो रहा है। यह आयोजन विधवा माताओं को आत्मनिर्भर बनाने और सम्मान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

 

इस अवसर पर संस्था से पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ चुकी महिलाओं को भी पुनः सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में किसान मोर्चा अध्यक्ष राम प्रकाश सिंह वीरु, उपाध्याय जित्तू सिंह, जय प्रकाश पाण्डेय, लक्ष्मण सिंह, डॉ. वीर बहादुर सिंह, संस्था की अध्यक्ष शारदा चतुर्वेदी, सीता मिश्रा, विनोद चतुर्वेदी सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

कार्यक्रम का संचालन युवा समाजसेवी श्रीजन चतुर्वेदी ने किया। समारोह में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं एवं पुरुषों ने सहभागिता कर आयोजन की गरिमा को और ऊंचाई दी। आयोजकों ने विश्वास जताया कि इस पहल से विधवा माताओं को आत्मसम्मान और स्वावलंबन की नई ऊर्जा प्राप्त होगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    191.5 किलोमीटर लंबी परियोजनाओं से मजबूत होगी कनेक्टिविटी, यूपी में चल रहे हैं 5 लाख करोड़ के हाईवे कार्य; जल्द ऊर्जा निर्यातक बनेगा प्रदेश     रिपोर्ट: अभिषेक उपाध्याय /…

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    360 डिग्री तकनीक से विद्यार्थियों ने किया ब्रह्मांड का रोमांचक अनुभव, चंद्रयान-3 और आदित्य-एल1 मिशन की भी मिली जानकारी     रिपोर्ट विवेक राय दानगंज (वाराणसी)। चोलापुर थाना क्षेत्र के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    जौनपुर को 3,650 करोड़ की सड़क परियोजनाओं की सौगात, गडकरी ने 8 राष्ट्रीय राजमार्ग योजनाओं का किया शुभारंभ

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    उमा मेमोरियल स्कूल में सजा अंतरिक्ष का संसार, मिनी प्लेनेटोरियम में बच्चों ने देखे ग्रह-नक्षत्र

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    सुरों के साथ समाजसेवा की भी पहचान बना रहे भोजपुरी गायक विनय पाण्डेय शानू

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    स्व. पशुपतिनाथ सिंह की स्मृति में रक्तदान का महाअभियान, 32 लोगों ने किया महादान

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    महापुरुषों की तस्वीरों से सजेगी स्कूलों की कक्षाएं, आशा ट्रस्ट ने शुरू की अनूठी पहल

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत

    लोकतंत्र की मजबूती में युवाओं की भूमिका अहम, ‘Know Your Vote’ से समझाई मतदान की ताकत