सेवानिवृत्त हुए डॉ. बद्रीनाथ सिंह, महाविद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

सेवानिवृत्त हुए डॉ. बद्रीनाथ सिंह, महाविद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

 

(रिपोर्ट आनंद रत्न उपाध्याय)

गाजीपुर। स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में सैन्य विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. बद्रीनाथ सिंह के अधिवर्षता पूर्ण होने पर सोमवार को एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डॉ. सिंह ने औपचारिक रूप से कार्यमुक्ति पत्र ग्रहण कर अवकाश ग्रहण किया। इस अवसर पर प्राचार्य कक्ष में महाविद्यालय परिवार के सदस्यों ने उन्हें भावभीनी शुभकामनाएं दीं।

 

डॉ. सिंह ने अपने लंबे शैक्षणिक जीवन में न केवल विभाग को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया, बल्कि पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के महामंत्री, महाविद्यालय शिक्षक संघ गाजीपुर और छात्र कल्याण अधिष्ठाता के रूप में भी उल्लेखनीय कार्य किए।

 

प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने डॉ. सिंह के योगदान को अविस्मरणीय बताते हुए कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण की आधारशिला होते हैं। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह ने सैन्य विज्ञान को विद्यार्थियों में अनुशासन व चरित्र निर्माण के प्रभावी माध्यम के रूप में विकसित किया। उनकी विदाई महाविद्यालय के लिए अपूरणीय क्षति है, परंतु उनके आदर्श व शिक्षाएं सदैव प्रेरणा का स्रोत बने रहेंगे।

 

समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों ने डॉ. सिंह को स्मृति चिह्न और श्रीमद्भागवत गीता भेंटकर सम्मानित किया। अपने विदाई संबोधन में डॉ. सिंह ने सभी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि यह महाविद्यालय उनके लिए परिवार की तरह रहा और यहां के सहयोग और स्नेह को वे जीवनभर नहीं भूलेंगे।

 

कार्यक्रम में प्रो. जी. सिंह, अनिल कुमार पाण्डेय, संजय श्रीवास्तव, विवेक सिंह सम्मी, विजय सिंह, अरुण सिंह, अमितेश सिंह, प्रदीप सिंह, जैकी, घनश्याम, संजय, गुड्डू समेत महाविद्यालय के अनेक शिक्षक-कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं सक्रिय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ने सराहा साहित्यिक योगदान, सामाजिक विषयों पर सक्रिय लेखनी को बताया प्रेरणादायक     प्रयागराज: राजपूत करणी सेना के तत्वावधान में आयोजित सवर्ण समाज…

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सावन के दूसरे सोमवार पर श्रद्धालुओं में फलाहार वितरित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    सवर्ण समाज मिलन समारोह में साहित्यकार अर्पित सर्वेश सम्मानित

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    दालमंडी चौड़ीकरण परियोजना का कार्य शुरू, सड़क निर्माण के लिए भूमि पूजन

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    आचार्य सीताराम चतुर्वेदी महिला महाविद्यालय में 6 दिवसीय टीचर्स ओरिएंटेशन प्रोग्राम का शुभारंभ

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    गैंगस्टर एक्ट के आरोपी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत

    संत रविदास की जन्मभूमि की मिट्टी से निकली भव्य कलश यात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत