हर जिले में बनेगा 100 बेड का आयुष वेलनेस सेंटर: मुख्यमंत्री योगी

हर जिले में बनेगा 100 बेड का आयुष वेलनेस सेंटर: मुख्यमंत्री योगी

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जन आरोग्यता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सरकार प्रत्येक जिले में 100 बेड का आयुष हेल्थ वेलनेस सेंटर स्थापित करेगी। इन केंद्रों में पंचकर्म और क्षारसूत्र जैसी परंपरागत चिकित्सा पद्धतियों की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।

मुख्यमंत्री मंगलवार को महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण समारोह को संबोधित कर रहे थे। समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु मुख्य अतिथि और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश को पहले आयुष विश्वविद्यालय की सौगात मिलने के बाद सरकार ने छह मंडलों में मंडल मुख्यालय स्तर पर एक-एक आयुष महाविद्यालय खोलने का निर्णय लिया है। इससे प्रदेश में आयुष शिक्षा और चिकित्सा सेवाओं का विस्तार होगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रेरणा से पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को राष्ट्रीय और वैश्विक मंच मिला है। 2014 में प्रधानमंत्री बनने के बाद श्री मोदी ने आयुर्वेद, योग, यूनानी, सिद्धा, नेचुरोपैथी और होम्योपैथी को एकीकृत कर आयुष मंत्रालय का गठन किया, जिससे इन विधाओं को पहचान और सम्मान मिला।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय प्रदेश में आयुष के क्षेत्र में रिसर्च और डेवलपमेंट का बड़ा केंद्र बनेगा। विश्वविद्यालय में अब प्रवेश प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे छात्र-छात्राओं को आयुष की विविध पद्धतियों में अध्ययन और शोध का अवसर मिलेगा।

योगी ने कहा कि औषधीय पौधों की खेती के जरिए किसानों को रोजगार का नया साधन मिलेगा। इसके साथ ही यह विश्वविद्यालय हेल्थ टूरिज्म को भी बढ़ावा देने में सहायक होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष क्षेत्र में बढ़ती संभावनाएं प्रदेश के युवाओं को भी व्यापक स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराएंगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

    स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति

    प्रसूता की मौत मामले में स्वास्थ्य विभाग सख्त, सीएमओ ने गठित की तीन सदस्यीय जांच समिति