शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव

शिक्षा का अधिकार छीनना चाहती है भाजपा: अखिलेश यादव

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को भाजपा शासित उत्तर प्रदेश सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में ग्रामीण क्षेत्रों के सरकारी स्कूलों का विलय कोई साधारण निर्णय नहीं, बल्कि एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा है।

 

एक मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा कि शिक्षा ही विकास की सबसे बड़ी कसौटी होती है। भाजपा सरकार में शिक्षा और शिक्षकों की उपेक्षा से यह आशंका बलवती हो रही है कि सरकार आने वाली पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छीनने का प्रयास कर रही है।

 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि शिक्षा ही वह शक्ति है जो व्यक्ति में चेतना व आत्मविश्वास पैदा करती है। शिक्षित व्यक्ति सकारात्मक सोच रखता है और उत्पीड़न व शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि समाज में जागरूकता बढ़े, इसलिए योजनाबद्ध ढंग से स्कूल बंद किए जा रहे हैं।

 

अखिलेश ने दावा किया कि भाजपा की वर्चस्ववादी राजनीति को शिक्षित लोग कभी स्वीकार नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि गांवों में सरकारी स्कूल बंद हो जाएंगे तो कल भाजपा के सहयोगी संगठन वहाँ निजी विद्यालय खोलकर अपनी विचारधारा थोपने का काम करेंगे।

 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा की नीति ही है कि अशिक्षित और अवैज्ञानिक सोच वाली भीड़ तैयार की जाए, जो ताली बजाए, थाली पीटे और हर बात पर आंख मूंदकर समर्थन करे। उनका मानना है कि शिक्षा का प्रसार जितना व्यापक होगा, भाजपा की नकारात्मक राजनीति उतनी ही कमजोर होगी।

 

अखिलेश यादव ने सरकार से सवाल किया कि जब एक मतदाता के लिए बूथ बनाया जा सकता है, तो 30 बच्चों के लिए स्कूल क्यों नहीं चलाया जा सकता। उन्होंने चेताया कि स्कूल खत्म होने से शिक्षा की प्रेरणा खत्म हो जाएगी और नई पीढ़ी को जानबूझकर अंधकार में धकेला जाएगा।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जिलाधिकारी से मिले साहित्यकार अर्पित सर्वेश, भेंट की पुस्तक ‘अर्नू’

    साहित्य और प्रतापगढ़ की सांस्कृतिक पहचान को लेकर हुई चर्चा, डीएम ने साहित्यिक प्रयासों की सराहना कर दी शुभकामनाएं   प्रतापगढ़। विश्व प्रसिद्ध साहित्यकार, विचारक एवं कवि अर्पित सर्वेश शुक्ला…

    विश्व जल निगरानी व विश्व सफाई दिवस पर गंगा घाटों पर चला स्वच्छता अभियान

    गंगा टास्क फोर्स ने अरैल घाट और संगम वीआईपी घाट पर सफाई के साथ लोगों को किया जागरूक, जल संरक्षण का दिया संदेश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    शिवकाली मंदिर में सजे राधा-कृष्ण के बाल स्वरूप, 300 से अधिक बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुतियां

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    सड़क के गड्ढे में घुसा टेंपो, पेड़ से टकराया; छह घायल

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    500 किसानों को विदेशों में ले जाकर उन्नत कृषि तकनीकों का कराया जाएगा अध्ययन : अनिल राजभर

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    जलस्तर घटते ही मणिकर्णिका घाट पर चला विशेष सफाई अभियान

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    स्थानांतरित आईपीएस अधिकारियों को वाराणसी कमिश्नरेट में दी गई भावभीनी विदाई

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र

    ‘गूगल बॉय’ कौटिल्य पंडित ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र