अवध शिल्प ग्राम में तीन दिवसीय आम महोत्सव प्रारंभ, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

अवध शिल्प ग्राम में तीन दिवसीय आम महोत्सव प्रारंभ, सीएम योगी ने किया उद्घाटन

 

लखनऊ। अवध शिल्प ग्राम में शुक्रवार से तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। महोत्सव में आम की 800 से अधिक प्रजातियां प्रदर्शित की गई हैं, जिन्हें देखने और चखने का अवसर आमजन को मिलेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर आम से लदे कंटेनरों को लंदन और दुबई के लिए रवाना किया।

 

सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश का किसान आधुनिक तकनीकों का प्रयोग कर कृषि में क्रांतिकारी बदलाव ला रहा है। उन्होंने कहा कि आम महोत्सव केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि तकनीक के विकास का माध्यम बन रहा है। डबल इंजन की सरकार ने चार पैक हाउस स्थापित किए हैं, जिससे आम के निर्यात में बढ़ोतरी हो रही है।

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि औद्यानिक फसलों से जुड़े किसानों को निर्यात के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है। प्रदेश का आम अब विदेशों में अपनी पहचान बना रहा है और भविष्य में निर्यात की मात्रा को और बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जीडीपी में 25 से 30 प्रतिशत योगदान कृषि का है। बुंदेलखंड में जल परियोजनाओं के माध्यम से सिंचाई की समस्या का समाधान किया गया, जिससे वहां बहुफसली खेती को बढ़ावा मिला है। एक एकड़ में मक्का की खेती से किसानों को एक लाख रुपये तक का मुनाफा हो रहा है।

 

सीएम योगी ने बताया कि राज्य में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जा रही है और औषधीय पौधों का रोपण भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने के लिए कृषि वैज्ञानिकों और औद्यानिक विशेषज्ञों को सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

 

इस अवसर पर उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि प्रदेश में 61 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन हो रहा है। उन्होंने बताया कि सभी जिलों में जलवायु के अनुरूप आम की पौध उपलब्ध कराई जा रही है और 28 करोड़ पौधे नर्सरी से वितरित किए गए हैं। उद्यान मंत्री ने कहा कि प्रदेश में कृषि भूमि लगातार कम हो रही है, इसलिए ऐसे विकल्प विकसित किए जा रहे हैं, जिनसे कम क्षेत्रफल में अधिक मूल्य की फसल तैयार हो सके।

 

उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि जिस भूमि में गेहूं की फसल से 38 हजार रुपये की आमदनी होती है, उतने ही क्षेत्रफल में शिमला मिर्च की खेती से 15 लाख रुपये तक का उत्पादन संभव है। उन्होंने कहा कि किसानों के उत्पादों को वैश्विक बाजार में कम लागत में पहुंचाने के लिए जेवर एयरपोर्ट विकसित किया जा रहा है, जिससे निर्यात को गति मिलेगी।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    खसरा-खतौनी और राजस्व अभिलेखों का सत्यापन होगा अनिवार्य, संदेह होने पर उप-निबंधक रोक सकेंगे रजिस्ट्री     रिपोर्ट अभिषेक उपाध्याय  लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने भूमि खरीद-फरोख्त की प्रक्रिया को…

    गुरु पूर्णिमा पर गुरु-शिष्य परंपरा का भव्य उत्सव, श्रद्धालुओं ने लिया गुरु आशीर्वाद

    स्वामी योगानंद आश्रम में शतचंडी महायज्ञ के समापन पर गुरु गद्दी पूजन, डॉ. नरेन्द्र नाथ व्यास ने गुरु के महत्व पर दिया प्रेरक संदेश   रिपोर्ट: विरेंद्र प्रताप उपाध्याय  प्रयागराज।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भाजपा की तिरंगा यात्रा की तैयारी तेज

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    भोजपुरी फिल्म ‘गंगा जमुना सरस्वती’ की शूटिंग शुरू, भदोही में हुआ भव्य मुहूर्त

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    ‘कैलाश के निवासी’ बोलबम गीत हुआ रिलीज, शिव भक्ति में डूबे दर्शक

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    जमीन की रजिस्ट्री से पहले होगी मालिकाना हक की जांच, फर्जीवाड़े पर सरकार की सख्ती

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन का उत्सव बनाने की तैयारी, 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध कार्यक्रम

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी

    निर्धारित समय से पहले शराब बिक्री पर पुलिस का शिकंजा, देशी शराब की दुकान पर छापेमारी