कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया रूट मैप का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों ने किया रूट मैप का निरीक्षण, अतिक्रमण हटाने के निर्देश

 

चंदौली। आगामी कांवड़ यात्रा को सुगम एवं सुरक्षित बनाने के लिए शुक्रवार को जनपद मुख्यालय पर अधिकारियों की टीम ने रूट का स्थलीय निरीक्षण किया। अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर, उप जिलाधिकारी सदर दिव्या ओझा, सीओ सदर देवेंद्र कुमार, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी डॉ. सर्वेश गौतम एवं एनएचएआई अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन के सामने बबुरी रोड, मझवार रोड तथा जिला अस्पताल तक एनएचएआई मार्ग का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगे ठेले-खोमचे एवं अन्य अतिक्रमण को तत्काल हटाने के सख्त निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि तीन दिन के भीतर सभी दुकानदार स्वयं अतिक्रमण हटा लें, अन्यथा प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान पटरी दुकानदारों ने भी कांवड़ यात्रा में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।

 

अधिकारियों ने एनएचएआई के प्रतिनिधियों को स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय कर तीर्थयात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा के लिए पर्याप्त गश्ती वाहन, एम्बुलेंस और अन्य जरूरी संसाधन मुहैया कराने के निर्देश दिए। साथ ही कांवड़ यात्रा के दौरान यातायात प्रबंधन को दुरुस्त रखने की रूपरेखा भी तैयार की गई। निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग और अन्य संबंधित अधिकारियों की टीमें भी मौजूद रहीं।

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    स्कूल जाने के बाद लापता हुआ 16 वर्षीय बालक सकुशल बरामद

    फूलपुर पुलिस ने CCTV, सर्विलांस और सी-प्लान ऐप की मदद से की तलाश, परिजनों को सौंपा     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। थाना फूलपुर क्षेत्र के पिण्डरा बाजार निवासी…

    थाना कैण्ट के निरीक्षण में पुलिस आयुक्त ने परखी पुलिसिंग की व्यवस्था

    कालबाधित विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण पर जोर, जनसुनवाई, महिला सुरक्षा, साइबर पुलिसिंग और पुलिसकर्मियों की सुविधाओं को लेकर दिए निर्देश     रिपोर्ट विरेंद्र प्रताप उपाध्याय वाराणसी। पुलिस आयुक्त श्री…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    खेल मैदान की मांग को लेकर टावर पर चढ़ा युवक

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    मिर्जामुराद में नुक्कड़ नाटक के जरिए दिखाया गया प्रधानमंत्री मोदी का 25 वर्ष का सार्वजनिक सफर

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    ‘बरसो रे मेघा-मेघा’ की फुहार में सजा तीज उत्सव, गीत-संगीत से गूंजा समारोह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    बभनियांव में भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का सम्मान, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    राधाष्टमी पर सजा साहित्य का मंच, कवियों ने बिखेरी रचनाओं की छटा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा

    वाराणसी में आंदोलन का 23वां दिन, भूख हड़ताल की घोषणा