शोध कार्य समाज हित में हो, केवल डिग्री तक सीमित न रहे: डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव

नीवभीवि में विश्लेषणात्मक उपकरणों पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ

प्रयागराज। नेहरू ग्राम भारती मानित विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग एवं केंद्रीय उपकरण सुविधा केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को “परिष्कृत विश्लेषणात्मक उपकरणों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण कार्यक्रम” का शुभारंभ हुआ। यह प्रशिक्षण 14 से 18 जुलाई 2025 तक चलेगा।

 

उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि एवं कर्मचारी चयन आयोग (केंद्रीय) के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि शोध कार्यों को इस प्रकार दिशा देनी चाहिए कि वह केवल पीएचडी डिग्री तक सीमित न रहकर समाज के लिए उपयोगी व उत्पादक सिद्ध हों। उन्होंने कहा कि मशीनों का उपयोग आज के वैज्ञानिक युग में अत्यंत समिचीन है, बशर्ते वह मौलिकता व सामाजिक सरोकारों को ध्यान में रखकर किया जाए।

 

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कुलपति प्रो. रोहित रमेश ने कहा कि विश्लेषणात्मक उपकरणों से प्राप्त डाटा का तुलनात्मक विश्लेषण कर शोध को मात्रात्मक एवं प्रमाणिक रूप दिया जा सकता है। समकुलपति डॉ. एस. सी. तिवारी ने कहा कि उत्पादकता में वृद्धि के लिए सेपरेशन व विश्लेषण तकनीकों का प्रयोग आवश्यक है।

 

कार्यक्रम संयोजक डॉ. आदि नाथ ने प्रशिक्षण के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि परीक्षणों में आयतन व मात्रा आधारित अभिकर्मक तैयार कर शोध में वांछित परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।

 

इस अवसर पर डॉ. राजेश तिवारी, प्रो. बृजेन्द्र मिश्रा, डॉ. प्रमोद मिश्रा, डॉ. आशीष शिवम्, डॉ. शक्ति नाथ त्रिपाठी, डॉ. राजेश केसरवानी, डॉ. आलोक त्रिपाठी, श्री प्रदीप उपाध्याय, डॉ. धीरज पाण्डेय, डॉ. अमिताभ चंद्र द्विवेदी, डॉ. संजय कुमार, डॉ. मुलायम सिंह पटेल, डॉ. दुर्गेश नंदिनी गोस्वामी सहित अनेक विशेषज्ञ व प्रतिभागी मौजूद रहे।

 

  • SHREE 7NEWS

    SHREE 7NEWS उत्तर प्रदेश के उन सभी खबरों से आप को रूबरू कराता है जिससे आप का प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से संबंध हो। हम देश की सभी बड़ी एवं छोटी खबरें को आप तक पहुंचने का हर संभव प्रयास करते हैं। SHREE 7NEWS (सच का आइना) में सिर्फ नकारत्मक खबरे ही नहीं बल्कि हम सकारत्म खबरों को लेके आते है जिससे समाज में एक सकारात्मक प्रभाव पड़े। हमारा प्रयास है, हम समाज के हर एक व्यक्ति की आवाज बने जो सोसित हो पीड़ित हो। हमारे किसी भी ख़बर से किसी को कोई भी आपत्ति हो तो अपनी शिकायत इस नम्बर पर कर सकते है 9415614652।

    Related Posts

    एनकाउंटर पर सवाल उठाने वालों को सीएम योगी का जवाब

    बोले– पुलिस गोली न चलाए तो क्या खुद गोली खा ले   लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनकाउंटर को लेकर सवाल उठाने वालों पर मंगलवार को करारा…

    मेरी नज़र में आज का बजट 2026–27

    विकास, शिक्षा और बुनियादी ढांचे पर केंद्रित एक महत्वाकांक्षी दस्तावेज — डॉ. अम्बिका प्रसाद गौड़ (लेखक एवं शिक्षाविद)    वाराणसी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा 1 फरवरी 2026 को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    सरकारी चकरोड से हटाया गया अतिक्रमण, भारी पुलिस बल तैनात

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    चौबेपुर बाईपास पर दो डंपरों की टक्कर, बड़ा हादसा टला

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    लापता तीन बहनें सकुशल बरामद, पुलिस की तत्परता से परिवार को राहत

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    शराब दुकान में चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

    कम्पोजिट विद्यालय छाही में शिक्षा चौपाल का आयोजन

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

    ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम